19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलइंग्लैंड को धूल चटाकर रोहित ब्रिगेड ने रचा इतिहास... टेस्ट में 112...

इंग्लैंड को धूल चटाकर रोहित ब्रिगेड ने रचा इतिहास… टेस्ट में 112 साल बाद बना ये महारिकॉर्ड

Published on

धर्मशाला,

Rohit Brigade created history by defeating England… This great record was made in Test after 112 yearsटीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में पारी और 64 रनों से शानदार जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया. भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हैदराबाद टेस्ट मैच में हार मिली थी. मगर फिर रोहित ब्रिगेड ने जोरदार वापसी करते हुए बाकी के चारों मैच जीत लिए.

112 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट मैच में जीत साथ ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. भारत ने पहला मैच गंवाने के बाद लगातार चार मैच जीते हैं, जो काफी ऐतिहासिक है. टेस्ट इतिहास में 112 साल बाद ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच गंवाने के बाद बाकी के चारों मैच जीते.

ऐसा सबसे पहले 1897-98 के दौरान हुआ था. तब ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. फिर दूसरी बार भी ऑस्ट्रेलिया ने ही यह उपलब्धि दोहराई. इस बार कंगारू टीम ने एशेज सीरीज में ही इंग्लैंड को रौंदा था. यह सीरीज 1901-02 के दौरान खेली गई थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह दोनों ही सीरीज अपने ही घर में जीती थीं. इसके बाद इंग्लैंड ने 1911-12 के दौरान सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 4-1 से हराया था.

देखा जाए तो भारतीय टीम की अपने घर पर ये लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीत है. भारतीय टीम आखिरी बार कोई घरेलू टेस्ट सीरीज नवंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ हारी थी. उसके बाद से उसने एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाया है. भारत ऐसी पहली टीम है जिसने अपने घर पर लगातार 17 टेस्ट सीरीज जीती है. इसके बाद दूसरे नंबर पर कंगारू टीम है जिसने घर में दो मौकों पर लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती थी.

टीम लगातार घरेलू टेस्ट सीरीज कब से कब तक
 भारत  17  फरवरी 2013  अभियान जारी
 ऑस्ट्रेलिया  10  नवंबर 1994  नवंबर 2000
 ऑस्ट्रेलिया  10  जुलाई 2004  नवंबर 2008
 वेस्टइंडीज  8  मार्च 1976  फरवरी 1986
 वेस्टइंडीज  7  मार्च 1998  नवंबर 2001
 साउथ अफ्रीका  7  मई 2009  मई 2012

टीम इंडिया ने लगातार 17 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतीं
1. ऑस्ट्रेलियाः भारत ने 4-0 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2013
2. वेस्टइंडीज: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2013
3. साउथ अफ्रीका: भारत ने 3-0 (4) से जीती सीरीज, नवंबर 2015
4 .न्यूजीलैंड: भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, सितंबर 2016
5. इंग्लैंड: भारत ने 4-0 (5) से जीती सीरीज, नवंबर 2016
6. बांग्लादेश: भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, फरवरी 2017
7. ऑस्ट्रेलिया: भारत ने 2-1 (4) से जीती सीरीज, फरवरी 2017
8. श्रीलंका: भारत ने 1-0 (3) से जीती सीरीज, नवंबर 2017
9. अफगानिस्तान: भारत ने 1-0 (1) से जीती सीरीज, जून 2018
10. वेस्टइंडीज: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2018
11. साउथ अफ्रीका: भारत ने 3-0 (3) से जीती सीरीज, अक्टूबर 2019
12. बांग्लादेश: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, नवंबर 2019
13. इंग्लैंड: भारत ने 3-1 (4) से जीती सीरीज, 2020-2021
14. न्यूजीलैंड: भारत ने 1-0 (2) से जीती सीरीज, 2021
15. श्रीलंका: भारत ने 2-0 (2) से जीती सीरीज, 2022
16.ऑस्ट्रेलिया: भारत ने 2-1 (4) से जीती सीरीज, 2023
17. इंग्लैंड: भारत ने 4-1 (5) से सीरीज जीती, 2024

 

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...