23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलरोहित-धोनी को कर चुका आउट, अब वनडे में छाने को तैयार 'श्रीनगर'...

रोहित-धोनी को कर चुका आउट, अब वनडे में छाने को तैयार ‘श्रीनगर’ का गेंदबाज

Published on

पोर्ट ऑफ स्पेन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने एक बार फिर टॉस जीता। इसबार उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद भी भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आवेश खान को खेलने का मौका मिला है।

वनडे डेब्यू कर रहे आवेश
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान वनडे खेलने वाले भारत के 244वें खिलाड़ी बन गए हैं। 25 साल के आवेश ने इसी साल भारत के लिए टी20 डेब्यू भी किया था। इंदौर के श्रीनगर इलाके के रहने वाले आवेश 2016 अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। 2017 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स में 4 साल रहे। 2021 सीजन में वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे और यहीं से टीम इंडिया के लिए उनका रास्ता खुला।

स्टार बल्लेबाजों के झटक चुके विकेट
आवेश खान आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। वह 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ नेट्स गेंदबाज के रूप में जुड़े थे। आईपीएल में वह कागिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे जैसे गेंदबाजों के साथ रहे हैं। 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। भारत के लिए खेले 9 टी20 में उनके नाम 8 विकेट हैं।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...