12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलभारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गए रोहित, कप्तानी में धोनी...

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गए रोहित, कप्तानी में धोनी और गांगुली के साथ लिया जाएगा नाम

Published on

​भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार शुरुआत की। टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने उतरे रोहित ने अपनी पारी को वहीं से शुरू किया जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छोड़ा था। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट जरूर गिरा, लेकिन रोहित शर्मा ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले सिर्फ भारतीय कप्तान भी बने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है यह रिकॉर्ड और किस-किस खिलाड़ी ने किया ये बड़ा कारनामा।

रोहित ने कप्तान के तौर पर पूरे 5 हजार रन
रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार बैटिंग करते हुए 5 हजार रन पूरे किए। रोहित के ये 5 हजार रन कप्तान के तौर पर पूरा हुआ है। ऐसा करने वाले रोहित शर्मा भारत के पांचवें खिलाड़ी बने हैं। रोहित ने कप्तानी में यह उपलब्धि तीनों फॉर्मेट में बनाए रन के आधार पर हासिल किया है।

लिस्ट में पहला नाम है विराट कोहली का
कप्तान के तौर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर हैं। विराट लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने मैदान पर उतरे। कोहली ने इस दौरान तीनों फॉर्मेट में रनों की खूब बारिश की। विराट के नाम कप्तान के तौर पर टीम इंडिया के लिए 12883 रन दर्ज है। इस मामले में वह सबसे आगे पहले स्थान पर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के नाम 10 हजार से ज्यादा रन
भारत को अपनी कप्तानी में टी20 और वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भी बल्लेबाजी में खूब कमाल किया है। धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है। धोनी ना सिर्फ टीम इंडिया के लिए अच्छी कप्तानी करते थे, बल्कि बैटिंग में गेंदबाजों के लिए काल थे। यही कारण है कि कप्तान के तौर पर टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर हैं। धोनी ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 11207 रन बनाए हैं।

मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं टॉप-3 में शामिल
​कलाई के जादूगर कहे जाने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन जितने अच्छे बल्लेबाज थे। उतने ही अच्छे कप्तान भी थे। यही कारण है कि उन्होंने लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी की और खूब नाम भी कमाया अजहरुद्दीन कप्तान के तौर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे कप्तान हैं। उन्होंने वनडे और टेस्ट को मिलाकर कुल 8905 रन बनाए हैं।

सौरव गांगुली ने हैं लिस्ट में चौथे स्थान पर
प्रिंस ऑफ कोलकाता कहे जाने वाले सौरव गांगुली भी अपनी खुंखार बैटिंग के लिए मशहूर थे। बाएं हाथ के यह खिलाड़ी जब मैदान पर उतरते थे तो गेंदबाज सहम जाते थे। गांगुली ने टीम इंडिया की कप्तानी उस समय संभाली जब वह एक बदलाव के दौर से गुजर रही थी। ऐसे में गांगुली ने सिर्फ अपनी कप्तानी को निखारा बल्कि बैटिंग में भी खूब कमाल किया है। यही कारण है कि वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 7643 रन बना हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...