10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेल'रोहित-कोहली के पास अब भी...', गांगुली ने टीम चयन पर उठाए सवाल

‘रोहित-कोहली के पास अब भी…’, गांगुली ने टीम चयन पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को अगले महीने पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. इस टी20 सीरीज के लिए बुधवार (5 जुलाई) को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया था. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी. वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और नियमित कप्तान रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं हैं.

अब टी20 टीम के सेलेक्शन पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 51 साल के हो चुके गांगुली ने टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के ना होने पर सवाल उठाए हैं. गांगुली के मुताबिक ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी अभी भी टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए योगदान दे सकते हैं.

कोहली-रोहित के सपोर्ट में उतरे ‘दादा’
गांगुली ने एक स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म से बातचीत में कहा, ‘यकीनन अपने बेस्ट खिलाड़ियों को चुनना चाहिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन हैं. मेरी राय में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों की ही अभी भी टी20 क्रिकेट में जगह है. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कोहली या रोहित टी20 इंटरनेशनल क्यों नहीं खेल सकते. कोहली आईपीएल के दौरान शानदार फॉर्म में थे. अगर आप मुझसे पूछें तो दोनों की टी20 क्रिकेट में जगह है.’

रोहित और कोहली के अलावा आईपीएल स्टार्स रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ और जितेश शर्मा भी टी20 टीम में जगह पाने में असफल रहे. इसे लेकर गांगुली ने कहा कि युवा खिलाड़ी प्रदर्शन जारी रखें, उनका टाइम जरूर आएगा. पूर्व कप्तान ने कहा, ‘उन्हें बस खेलना जारी रखना है और प्रदर्शन करते रहना है. केवल 15 को टीम में चुना जा सकता है, और 11 खेल सकते हैं. इसलिए किसी को चूकना ही होगा. मुझे पूरा यकीन है कि उनका समय आएगा.’

नए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई में यह चयन समिति की पहली बैठक रही थी. अगरकर को इसी महीने टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया गया था. देखा जाए तो अगरकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा जताया है. इस टी20 टीम में 30 से अधिक उम्र के सिर्फ दो खिलाड़ी हैं, जिसमें दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...