8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल'रोहित-कोहली वर्ल्ड कप नहीं जिताएंगे...', कपिल देव का बड़ा बयान

‘रोहित-कोहली वर्ल्ड कप नहीं जिताएंगे…’, कपिल देव का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 सीरीज़ को एक तरह से ट्रांजिशन पीरियड की शुरुआत माना जा रहा है. हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम इंडिया इस मिशन को फतेह करने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया के सामने वनडे वर्ल्ड कप और टी-20 वर्ल्ड कप भी है, ऐसे में अब इस मिशन बीसीसीआई और खिलाड़ियों की निगाहें हैं. पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव ने इस बीच वर्ल्ड कप मिशन को लेकर अहम बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि विराट कोहली या रोहित शर्मा के भरोसे ही वर्ल्ड कप का सपना पूरा करना चाहेंगे तो ऐसा नहीं होगा, क्योंकि सिर्फ एक-दो प्लेयर ही वर्ल्ड कप नहीं जिताएंगे.

कपिल देव ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर आप वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं, तो कोच, सेलेक्टर और कप्तान को कुछ सख्त फैसले लेने होंगे. यहां निजी फायदों को कुछ पीछे करना होगा और टीम के लिए सोचना होगा. आप विराट, रोहित या 2-3 प्लेयर्स के भरोसे वर्ल्ड कप जीतना चाहेंगे तो ऐसा कभी नहीं होगा. आपको टीम पर भरोसा होना चाहिए, क्या हमारे पास ऐसी टीम है. हां, क्या हमारे पास मैच विनर्स हैं तो बिल्कुल हैं. आपको अपनी टीम पर भरोसा होना चाहिए.

बता दें कि टीम इंडिया करीब एक दशक से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है, यही कारण है कि हर कोई वर्ल्ड कप पर फोकस कर रहा है. टीम इंडिया ने आखिरी बार कोई आईसीसी ट्रॉफी 2013 में जीती थी, जब चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में हार गई थी.

अब टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के मद्देनज़र हार्दिक पंड्या को नए टी-20 कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है, साथ ही टी-20 टीम से सीनियर प्लेयर्स की छुट्टी करने की तैयारी है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर प्लेयर्स को श्रीलंका के खिलाफ हो रही टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...