9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलनए साल पर लगेगी रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की क्लास, एक्शन...

नए साल पर लगेगी रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की क्लास, एक्शन में मोड में बीसीसीआई

Published on

नई दिल्ली:

बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी एक जनवरी को कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के साथ टी20 विश्व कप में भारत के लचर प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। द्रविड़ की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के साथ रहे एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। श्रीलंका के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू हो रहे सीमित ओवरों के मैच से पहले मुंबई में यह बैठक होनी है।

इंग्लैंड ने विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराया था। भारत आखिरी बार 2013 के आईसीसी प्रतियोगिता का चैंपियन बना था। टीम ने तब महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम ने 2011 में आईसीसी विश्व कप का खिताब जीता था।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के बीसीसीआई पदाधिकारियों के साथ भारत के प्रदर्शन का विश्लेषण करने की उम्मीद है। इस दौरान 2023 विश्व कप के खाके पर चर्चा होने की उम्मीद है।’

भारतीय टीम के टी20 विश्व कप अभियान के बाद चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया गया था। नई समिति का गठन नहीं होने के कारण हालांकि उन्हें रणजी ट्रॉफी के मैचों पर नजर रखने और श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम चुनने की जिम्मेदारी दी गई।

बड़े टूर्नामेंटों में भारत का बुरा हाल
यूएई में हुए टी20 विश्व कप में से ही भारतीय टीम का बड़े टूर्नामेंटों में बुरा हाल रहा है। विश्व कप 2021 में तो टीम इंडिया लीग चरण से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद विराट कोहली ने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। नए कप्तान रोहित से उम्मीद थी कि हालात में सुधार होंगे लेकिन बायलेटरल सीरीज को छोड़कर टीम का प्रदर्शन अधिकतर निराशाजनक ही रहा।साल 2022 में टीम इंडिया को एशिया कप में नॉकआउट स्टेज में करारी हार का सामना करना जिसका नतीजा यह हुआ कि वह खिताबी रेस से बाहर हो गई। इसके बाद उम्मीद ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप से थी लेकिन यहां टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...