8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलअपने ही हथियार का शिकार बन गए रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के...

अपने ही हथियार का शिकार बन गए रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस के पूर्व बॉलर ने यूं किया आउट

Published on

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 56वां मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में जीटी के कप्तान शुभमन दिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में मुंबई के लिए रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा पारी का आगाज करने के लिए। हालांकि, एमआई के पूर्व कप्तान रोहित का बल्ला गुजरात के खिलाफ चल नहीं पाया और वह 7 रन बनाकर ही गुजरात के खिलाफ आउट हो गए। उनको एमआई के पूर्व गेंदबाज ने ही आउट किया।

अरशद खान ने रोहित शर्मा को किया आउट
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का चौथा ओवर गुजरात टाइटंस की तरफ से लेफ्ट आर्म पेसर अरशद खान डाल रहे थे। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा स्ट्राइक पर थे। अरशद खान ने गेंद थोड़ी छोटी रखी थी। इस बॉल पर रूम बनाकर हिटमैन ने हवा में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन वह गेंद को टाइम नहीं कर पाए और बॉल हवा में खड़ी हो गई। मिड ऑफ पर खड़े प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। ऐसे में हिटमैन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।

बता दें कि अरशद खान पहले मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा थे। उन्होंने 2023 में आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एमआई के लिए ही खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। इतना ही नहीं बल्कि उस वक्त मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ही थे। अपने पहले सीजन में अरशद ने 6 मैच खेले थे और 5 विकेट लिए थे। इसके बाद आईपीएल 2024 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले और फिर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...