24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने ठोकी करियर की सबसे तेज फिफ्टी, 200 छक्के मारने...

रोहित शर्मा ने ठोकी करियर की सबसे तेज फिफ्टी, 200 छक्के मारने का भी बनाया रिकॉर्ड

Published on

ग्रोस आइलेट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले में अपना विस्फोटक रूप दिखाया। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे रोहित ने अपने शुरुआती 5 गेंदों पर सिर्फ 6 ही रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। मिचेल स्टार्क के खिलाफ पारी के तीसरे ओवर में रोहित ने 4 छक्के और एक चौका मारा। इस ओवर में स्ट्रार्क ने 29 रन खर्च किए।

रोहित के करियर की सबसे तेज फिफ्टी
रोहित शर्मा ने इस मैच में 19 गेंदों पर फिफ्टी ठोक दी। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की सबसे तेज फिफ्टी भी है। रोहित ने भारतीय पारी के 5वें ओवर में ही अर्धशतक लगा दिया। यह इस टी20 वर्ल्ड कप का भी सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी थी। जब रोहित शर्मा ने अपने 50 रन पूरे किए, उस समय भारतीय टीम का स्कोर 52 रन था। इसमें एक वाइड और एक पंत के बल्ले से निकले थे।

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी
युवराज सिंह- 12 बॉल vs इंग्लैंड
केएल राहुल- 18 बॉल vs स्कॉटलैंड
रोहित शर्मा- 19 बॉल vs ऑस्ट्रेलिया
युवराज सिंह- 20 बॉल vs ऑस्ट्रेलिया
सूर्यकुमार यादव- 23 बॉल vs जिम्बाब्वे

रोहित के टी20 इंटरनेशनल 200 छक्के पूरे
रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल में 200 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच से पहले रोहित के 195 छक्के थे। मिचेल स्टार्क के खिलाफ चार छक्के मारने के बाद 5वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने पैट कमिंस को छक्का मारा। इस छक्के की दूरी 100 मीटर थी। गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। भारतीय कप्तान के करियर का यह 157वां मैच है। वह सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...