22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeखेलशतक से चूक कर भी ऑस्ट्रेलिया को बर्बाद कर गए रोहित शर्मा,...

शतक से चूक कर भी ऑस्ट्रेलिया को बर्बाद कर गए रोहित शर्मा, गेंदबाज मांग रहे थे रहम की भीख

Published on

ग्रोस आइलेट:

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शतक ठोकने से चूक गए। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में गेंदबाजों को जमकर कूटा। सलामी बल्लेबाज करने उतरे रोहित के पास शतक लगाने का मौका था लेकिन वह नवर्स नाइंटी का शिकार हो गए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रोहित को बोल्ड किया। हालांकि आउट होने से पहले रोहित ने गेंदबाजों को नानी याद दिला दी।

रोहित का वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर
रोहित शर्मा ने इस मैच में 92 रनों की पारी खेली। 41 गेंदों की अपनी पारी में भारतीय कप्तान ने 7 चौके और 8 छक्के मारे। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रोहित की सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 2010 में ब्रिजटाउन में 79 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। सुरेश रैना के नाम शतक दर्ज है।

टी20 विश्वकप में रोहित शर्मा का सर्वोच्च स्कोर
92 vs ऑस्ट्रेलिया ग्रोस, आइलेट (2024)
79* vs ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन (2010)
74 vs अफगानिस्तान, अबु धाबी (2021)
62* vs वेस्टइंडीज, मीरपुर (2014)

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी
101 सुरेश रैना vs साउथ अफ्रीका ग्रॉस, आइलेट (2010)
92 रोहित शर्मा vs ऑस्ट्रेलिया ग्रॉस, आइलेट (2024)
89* विराट कोहली vs वेस्टइंडीज, वानखेड़े (2016)
82* विराट कोहली vs ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (2022)
82* विराट कोहली vs पाकिस्तान, मेलबर्न (2022)

नहीं तोड़ पाए गेल का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के पास इस पारी के दौरान टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का मौका था। क्रिस गेल ने 2016 में इंग्लैंड के खइलाफ 47 गेंदों पर शतक लगाया था। रोहित उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते थे लेकिन तेजी से रन बनाने की कोशिश में आउट हो गए। रोहित शर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक हैं। वह दूसरी बार नर्वस नाइंटी में आउट हुए हैं। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 97 रन पर आउट हो गए थे।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...