21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार दिखे रोहित शर्मा, पत्नी रितिका...

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार दिखे रोहित शर्मा, पत्नी रितिका के साथ कहां घूम रहे?

Published on

नई दिल्ली:

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को 19 नवंबर को अहमदाबाद में ICC वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हार मिली। इसके बाद से रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। रोहित को आखिरी बार फाइनल के अगले दिन मुंबई में एयरपोर्ट पर देखा गया था। फाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा के चेहरे पर दुख साफ दिख रहा था और उन्होंने खुद को लोगों की नजरों से दूर कर लिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
वर्ल्ड कप फाइनल के एक हफ्ते बाद रोहित शर्मा पहली बार सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए। उन्होंने पत्नी रितिका सजदेह के साथ इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। रितिका के कंधे पर हाथ रखकर रोहित कहीं टहल रहे हैं। हालांकि उन्होंने लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी। लेकिन फोटो देखने से मालूम पड़ रहा है कि यह यूरोप में कहीं का है।

वर्ल्ड कप में जमकर बोला था बल्ला
रोहित शर्मा ने ICC वनडे विश्व कप 2023 में बल्ले से धमाल मचाया था। वह टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज थे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी लेकिन वहां ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। उन्होंने वर्ल्ड कप की 11 पारियों में 54.27 की औसत से 597 रन बनाए। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 125 से ज्यादा का रहा।

साउथ अफ्रीका में खेलते दिखेंगे
भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। रोहित शर्मा को इस फॉर्मेट में करीब एक साल से खेलने का मौका नहीं मिला है। अगले महीने भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टी20 के अलावा वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। उस सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। अभी तक भारत ने दक्षिण अफ्रीका में कभी भी टेस्ट सीरीज को अपने नाम नहीं किया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...