12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने तूफानी फिफ्टी के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, इंटरनेशनल...

रोहित शर्मा ने तूफानी फिफ्टी के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई नहीं पाया है ऐसा

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में मैदान पर उतरे। श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने तूफानी फिफ्टी ठोकी। रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर से अपना हाथ खोल दिया था और सिक्स लगाकर खाता खोला। इसके साथ ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। ऐसे में आइए डालते हैं हिटमैन की उपलब्धियों पर नजर।

रोहित शर्मा ने सिर्फ 33 में गेंद ठोका अर्धशतक
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित ने सिर्फ 33 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। रोहित शर्मा ने अपनी यह फिफ्टी पावर प्ले के खत्म होने से पहले जड़ दी। इसके साथ ही वे पहले 10 ओवर के भीतर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वनडे क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग ने 7 बार 10 ओवर के भीतर अर्धशतक लगाया है। वहीं रोहित शर्मा ने तीसरी बार ऐसा किया। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर, रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सिक्सर किंग कप्तान बने रोहित
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा 47 गेंद में 58 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और तीन छक्के भी लगाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ा। मोर्गन के नाम कप्तान के तौर पर 233 छक्के दर्ज हैं। वहीं अब रोहित ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए 234 सिक्स लगा दिए हैं।

ओपनर के तौर पर रोहित ने की सचिन की बराबरी
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 57वां अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने ओपनर के तौर पर 50 या इससे अधिक रनों की पारी खेलने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रोहित शर्मा ने वनडे में 120वीं 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी की खेली। ओपनर के तौर पर सचिन तेंदुलकर ने भी इतनी बार ये कारनामा किया है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 146 बार ऐसा करके दिखाया है।

Latest articles

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...