4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलगुस्से में गालियां देने लगे रोहित शर्मा, राहुल-सुंदर की घटिया फील्डिंग से...

गुस्से में गालियां देने लगे रोहित शर्मा, राहुल-सुंदर की घटिया फील्डिंग से आगबबूला

Published on

मीरपुर

भारतीय टीम को यहां मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम हर मोर्चे पर फेल नजर आई। न तो बल्लेबाजों ने रन बनाया और न गेंदबाजों ने 187 रन के स्कोर बचाने जैसी गेंदबाजी की। अंत में रही-सही कसर फील्डिर्स ने पूरी कर दी। विकेटकीपिंग कर रहे केएल राहुल ने एक आसान सा कैच टपका दिया। आखिरी लम्हों में वाशिंगटन सुंदर किसी स्कूल लेवल के क्रिकेटर की तरह बाउंड्री पर पेश आए। अपनी टीम की दुर्दशा देख कप्तान रोहित शर्मा तो आपा खो बैठे। झुंझलाहट में गालियां बकते नजर आए। कैमरे में उनकी ये खीझ देखी जा सकती है।

दरअसल 43वें ओवर की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर के पास थी। चौथी गेंद पर मेंहदी हसन ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद सीधा वाशिंगटन सुंदर के करीब पहुंची और उनके पास कैच लपकने का आसान मौका था, लेकिन वह तो अपनी जगह से भी नहीं हिले। बाउंड्री के पास खड़े होकर गेंद के गिरने का इंतजार करते रहे। इस लापरवाही से रोहित इतने गुस्सा गए कि मैदान पर ही गालियां देने लगे। पूरा घटनाक्रम नीचे आप देख सकते हैं।

रोहित शर्मा शायद इस वजह से भी आगबबूला थे क्योंकि ठीक एक गेंद पहले केएल राहुल ने एक आसान कैच टपका दिया था। तब बांग्लादेश को जीत के लिए 46 गेंदों में 32 रन की दरकार थी। शार्दुल की गेंद को मेहदी ने जोरदार शॉट के लिए घुमाया, लेकिन उनके बल्ले पर ठीक से आई नहीं आई। काफी देर तक हवा में रही। फील्डिर गेंद तक पहुंच गया था, लेकिन विकेटकीपर केएल भी कैच लपकने विकेट के पीछे भागे, लेकिन जैसे ही बॉल नीचे आई राहुल ने आसान कैच टपका दिया। अगर ये कैच पकड़ा गया होता तो भारत जीत जाया।

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, ‘स्कोर काफी नहीं था। अगर हम 30 से 40 रन और बना लेते तो इससे अंतर पैदा होता। केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर की बदौलत हम वहां तक पहुंच सकते थे। दुर्भाग्य से हमने मध्य के ओवरों में विकेट गंवा दिये और वापसी करना इतना आसान नहीं होता। अगर आप देखो तो निश्चित रूप से अंतिम कुछ ओवर में हम एक विकेट निकालना पसंद करते, पर हम इससे पहले विकेट चटकाते रहे।’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...