14.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलइंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का 16वां सावन, मुंबई की गलियों से...

इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का 16वां सावन, मुंबई की गलियों से निकलकर बना भारत का हिटमैन

Published on

नई दिल्ली

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर 16 साल पूरे किए जिसकी शुरुआत मुंबई के इस धुरंधर ने 20 साल की उम्र से की थी। रोहित ने 23 जून 2007 को मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की कप्तानी में आयरलैंड में वनडे मैच में डेब्यू किया था जिसमें भारत ने आसानी से जीत हासिल की थी। 36 साल का यह खिलाड़ी 441 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुका है जिसमें उनके नाम 43 अंतरराष्ट्रीय शतक और 17,115 रन हैं। और अब वह अपने इस चमकदार करियर के सबसे महत्वपूर्ण दौर में हैं जिसमें वह आईसीसी ट्रॉफी का 10 साल का सूखा खत्म करना चाहते हैं।

द्रविड़ ने जब कोच के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी, तब रोहित ने मीडिया को बताया था, ‘2007 की बात है जब मेरा चयन हुआ था, पहली बार मुझे बेंगलुरू में एक शिविर में उनसे (द्रविड़) बातचीत करने का मौका मिला था। ‘

उन्होंने कहा था, ‘यह बहुत छोटी सी बातचीत थी लेकिन मैं बहुत नर्वस था और मैं अपनी उम्र के लोगों से भी इतना बात करने का आदि नहीं था। मैं चुपचाप अपना काम कर रहा था और अपने खेल में आगे बढ़ रहा था। आयरलैंड में उन्होंने आकर मुझे बताया कि तुम यह मैच खेल रहे हो और मैं निश्चित रूप से काफी खुश था। तब मुझे ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना सपने की तरह लगा था।’

द्रविड़ ने उसी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, ‘समय इतनी जल्दी बीत जाता है। मुझे रोहित के बारे में आयरलैंड सीरीज से पहले पता था, जब हम मद्रास (चेन्नई) में एक चैलेंजर खेल रहे थे। हम सभी जानते थे कि रोहित विशेष खिलाड़ी होगा।’उन्होंने कहा था, ‘हम देख सकते थे कि वह प्रतिभा का धनी था और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतने साल के बाद उसके साथ काम कर रहा हूंगा।’ द्रविड़ ने कहा था, ‘लेकिन जिस तरह से वह पिछले 14 साल में आगे बढ़ा है, उसने भारतीय खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर शानदार उपलब्धि हासिल की है।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...