21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeखेलरोहित की कभी 2 हजार रन पूरा करने में हुई थी हालत...

रोहित की कभी 2 हजार रन पूरा करने में हुई थी हालत खराब, 11000 रन बनाते ही तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

Published on

दुबई

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 41 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। रोहित अपने शानदार लय में लग रहे थे, लेकिन आक्रामक अंदाज में बैटिंग की कोशिश करते हुए अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, इसके बावजूद रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दरअसल रोहित शर्मा सबसे तेज वनडे में 11000 रन पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन बन गए हैं। रोहित ने वनडे करियर की 261वीं पारी में यह कमाल किया। इस मामले में रोहित शर्मा ने भारत के ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। सचिन अब तीसरे स्थान पर हैं। सचिन ने 276 वनडे पारियों में 11000 रन के आंकड़े को पार किया था।

वनडे में सबसे तेज 11000 रन
222 पारी- विराट कोहली
261 पारी- रोहित शर्मा
276 पारी- सचिन तेंदुलकर
286 पारी- रिकी पोंटिंग
288 पारी- सौरव गांगुली

78 पारी में रोहित बना पाए थे सिर्फ 2000 रन
एक समय था जब रोहित शर्मा 78 वनडे में पारियों में सिर्फ 2000 रन पाए थे। रोहित वनडे में 2000 रन पूरा करने वाले सबसे धीमे भारतीय बल्लेबाज बने थे, लेकिन अपनी बैटिंग हिटमैन ने ऐसा गियर चेंज किया कि 11000 रन बनाने वाले अब वह दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने सिर्फ 222 वनडे पारियों में यह कारनामा किया था।

टीम इंडिया को मिला 229 का टारगेट
वहीं बात करें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले की तो मैच में भारतीय टीम को 229 रनों का लक्ष्य मिला। बांग्लादेश ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी और सिर्फ 35 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके जाकेर अली और तौहीद हृदय के शतक से बांग्लादेशी टीम 228 रन बनाने में सफल रही। गेंदबाजी में भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...