21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलरोहित की धूम, 48 घंटे में वापस लिया सबसे ज्यादा रनों का...

रोहित की धूम, 48 घंटे में वापस लिया सबसे ज्यादा रनों का तमगा, कोहली को भी पछाड़ा

Published on

नई दिल्ली,

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ब्रेक के बाद धमाकेदार वापसी की है. वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा और विरोधी टीम के छक्के छुड़ा दिए. इसी पारी में रोहित ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज किया और टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए.

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए इस सीरीज़ के पहले मैच में रोहित शर्मा ने 44 बॉल में 64 रनों की पारी खेली. इस पारी में रोहित शर्मा ने 7 चौके जमाए और 2 छक्के भी जड़े. कप्तान रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट इस दौरान 145 का रहा और वह अपनी तेज़ी बरकरार रखने में कामयाब हुए.

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
• रोहित शर्मा- 129 मैच, 3443 रन, 32.38 औसत
• मार्टिन गुप्टिल- 116 मैच, 3399 रन, 32.37 औसत
• विराट कोहली- 99 मैच, 3308 रन, 50.12 औसत

48 घंटे में ही वापस ले लिया रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली और इस दौरान अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया. रोहित शर्मा एक बार फिर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

अभी स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था और रोहित शर्मा को पछाड़ दिया था. उस मैच के बाद मार्टिन गुप्टिल के 116 मैच में 3399 रन थे, जबकि रोहित शर्मा 128 मैच में 3379 रनों पर थे. अब रोहित शर्मा फिर नंबर-1 बन गए हैं.

विराट कोहली को इस मामले में पछाड़ा
रोहित शर्मा ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड बनाया है और इसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, अपने साथी विराट कोहली को पछाड़ा. रोहित शर्मा अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले प्लेयर हैं, उनके टी-20 क्रिकेट में कुल 31 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इसमें 27 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं. जबकि विराट कोहली के नाम 30 अर्धशतक हैं. इस मामले में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम हैं, जिन्होंने अभी तक 26 टी-20 अर्धशतक और एक शतक जड़ा है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...