4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलवनडे विश्व कप से बाहर होने से बाद वेस्टइंडीज की टीम में...

वनडे विश्व कप से बाहर होने से बाद वेस्टइंडीज की टीम में बवाल, कप्तान शाई होप ने किसी को नहीं छोड़ा

Published on

हरारे

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के बाद अपने खिलाड़ियों के रवैये और उनकी तैयारी पर सवाल उठाए हैं। दो बार की विजेता वेस्टइंडीज 48 साल में पहली बार 50 ओवर के विश्व कप का हिस्सा नहीं होगी जिसकी शुरुआत 1975 से हुई थी। शनिवार को सुपर सिक्स मैच में स्कॉटलैंड से मिली सात विकेट की हार के बाद कैरेबियाई टीम विश्व कप से क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गई।

उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से निराशाजनक प्रदर्शन किया। होप ने वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद प्रसारक से कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं सिर्फ एक चीज पर ही ऊंगली नहीं उठा सकता। हमने निश्चित रूप से टूर्नामेंट में खुद को निराश किया।’उन्होंने कहा, ‘यह वास्तव में रवैये की बात है। हमने हर बार अपना शत प्रतिशत नहीं दिया, हमने ऐसा सिर्फ टुकड़ों में किया। मुझे लगता है कि क्षेत्ररक्षण रवैये की बात है, कैच छूट जाते हैं, खराब क्षेत्ररक्षण होता है लेकिन यह खेल का हिस्सा होता है।’

होप ने कहा, ‘यह नींव से शुरु होता है, हमारी अपनी सरजमीं पर तैयारियां बेहतर होनी चाहिए थीं। हम बिना तैयारी के यहां आकर अच्छी टीम की उम्मीद नहीं कर सकते। आप उम्मीद नहीं कर सकते कि सुबह उठकर यह टीम अचानक अच्छी हो जाएगी।’

होप ने टूर्नामेंट में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्होंने नेपाल के खिलाफ 132 रन की पारी खेली थी। उन्होंने कहा, ‘हमें निश्चित रूप से अपनी पारी शुरु करने के बारे में देखने की जरूरत है। हम जानते थे कि यह चुनौतीपूर्ण होगा। टॉस हमेशा महत्वपूर्ण होता है लेकिन हम शुरू में इससे निपटने का तरीका ढूंढने की जरूरत थी।’

वेस्टइंडीज के दो और मैच बचे हैं लेकिन इनका नतीजा मायने नहीं रखेगा। लेकिन कप्तान विकेटकीपर ने कहा कि टीम बचे हुए अंतिम मैचों में अपना बेहतर करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारे दो और मैच बचे हैं और हमें जीत की राह पर लौटने का तरीका ढूंढने की जरूरत हैं। टीम में प्रतिभा है, लेकिन हमें निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...