13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलरुतुराज की चेपॉक में तोड़फोड़, तूफानी छक्के से बिगाड़ी नई कार की...

रुतुराज की चेपॉक में तोड़फोड़, तूफानी छक्के से बिगाड़ी नई कार की हालत

Published on

चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के छठे मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तोड़फोड़ मचा दी। गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 31 गेंद में 7 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार बेहतरीन छक्के भी जड़े। अपनी बेहतरीन पारी के दौरान उन्होंने एक छक्का लगाया जो स्टेडियम में खड़ी टाटा की नई कार पर जाकर गिरी। रुतुराज के इस तोड़फोड़ पारी के कारण कार पर एक बड़ा डेंट पड़ गया।

गायकवाड़ ने यह छक्का लखनऊ के स्पिनर कृष्णप्पा गौथम के खिलाफ छठे ओवर की चौथी गेंद पर जड़ा। रुतुराज ने जब ये शॉट खेली जब 18 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। गायकवाड़ के इस शॉट के कारण आईपीएल में स्पॉन्सर टाटा अब बायो डायवर्सिटी के लिए पांच हजार रुपए का डोनेशन करेगी। बता दें कि टाटा, आईपीएल मैच के दौरान अगर कोई बल्लेबाज शॉट मारता है और वह गेंद कार से टकराती है तो ऐसे हर शॉट पर कंपनी बायो डायवर्सिटी के लिए पांच हजार रुपए दान करेगी।

लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी थी पहले गेंदबाजी
आईपीएल 2023 के छठे मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि उनका यह फैसला बिल्कुल भी कारगर नहीं रहा। सीएसके के ओपनर बल्लेबाज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने धुआंधार शुरुआत कर पहले विकेट के लिए 110 रनों की शतकीय साझेदारी की। गायकवाड़ के अलावा डेवोन कॉन्वे 29 गेंद में 47 रनों की पारी खेली।

गायकवाड़ ने पंत को छोड़ा
लखनऊ के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी के साथ ही गायकवाड़ के नाम आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। दरअसल गायकवाड़ आईपीएल में ऋषभ पंत को पीछे छोड़ते हुए 38 पारियों में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में उनसे आगे निकल गए हैं। गायकवाड़ ने अपने आईपीएल करियर के 38वीं पारी में 1356 रन के आंकड़े को पार कर लिया।इस मामले में अब पंत तीसरे नंबर पर है। पंत 38 पारियों में 1248 रन बनाए थे। इस मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे पहले स्थान हैं। सचिन ने अपने करियर के 38वीं पारी में 1371 रन के बनाए।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...