24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलबेटी सारा के साथ LOC पहुंचे सचिन तेंदुलकर, कश्मीर युवाओं संग सड़क...

बेटी सारा के साथ LOC पहुंचे सचिन तेंदुलकर, कश्मीर युवाओं संग सड़क पर खेला क्रिकेट; देखें Video

Published on

नई दिल्ली

भारतीय स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इन दिनों कश्मीर की यात्रा पर हैं। सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी हैं। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर इस ट्रिप का हिस्सा नहीं है।भारत का यह महान बल्लेबाज कश्मीर की वादियों के साथ-साथ क्रिकेट का भी मजा ले रहा है। सचिन की तस्वीरों के साथ उनकी कश्मीर की सड़क पर उल्टे बल्ले से क्रिकेट खेलते हुए वीडियो भी वायरल हो गया है।

बेटी सारा के साथ LOC पहुंचे सचिन
पूर्व भारतीय बल्लेबाज अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान एलओसी पहुंचे। साथ में बेटी और पत्नी भी नजर आईं। तीनों काले रंग के कपड़ों में बहुत स्टाइलिश नजर आ रहे थे। एलओसी पर मौजूद लोगों ने सचिन की कई तस्वीरें खिंची जो कि अब काफी वायरल हो गई है।

https://www.instagram.com/reel/C3osIAJozzD/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a59375e7-acb1-45f0-b5cd-2a186d840b32

सचिन ने उल्टे बल्ले से खेला क्रिकेट
सचिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। सचिन गाड़ी से उतरकर बीच रोड में बल्ला थाम नजर आ रहे हैं। कश्मीर के युवा और कुछ जवान फील्डिंग करते हुए नजर आए। सचिन ने अपने अंदाज में शानदार शॉट्स लगाए। इसके बाद उन्होंने बल्ले को उल्टा पकड़ा। उन्होंने बल्ले के निचले हिस्से को हाथ में पकड़ा और फिर हैंडल से शानदार शॉट लगाया। इस शॉट को देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि वह उल्टे बल्ले से खेल रहे हैं।

फैंस को याद आया बचपन
सचिन का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आया। अपने पसंदीदा क्रिकेटर को एक्शन में देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस ने वीडियो पर कमेंट करके अपने रिएक्शन दिए। एक्टर आयुषमान खुराना ने वीडियो पर ‘G.O.A.T’ टाइप किया। एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो ने उन्हें बचपन की याद दिला दी। वहीं कुछ का कहना था कि एक शॉट में उनका पूरा बचपन समाया हुआ है। कुछ ने लिखा कि क्रिकेट का भगवान जन्नत में खेल रहा है। इससे पहले सचिन बल्ले बनाने की फैक्टरी में भी पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का हुनर दिखाया था। बेटी सारा भी यहां बल्ला थामे नजर आई थी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...