12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलसचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने बल्लेबाजी में मचाया कोहराम, राजस्थान पर...

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने बल्लेबाजी में मचाया कोहराम, राजस्थान पर कहर बनकर टूटे

Published on

नई दिल्ली

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार रणजी ट्रॉफी के डेब्यू किया है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में धमाकेदार बैटिंग करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ी। वह फिलहाल मैदान पर हैं और शतक की ओर बढ़ रहे हैं। इस तरह से उनके पास 34 वर्ष पहले पिता सचिन तेंदुलकर के डेब्यू मैच में बनाए गए शतक की बराबरी का मौका है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन इससे पहले मुंबई टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। बाद में उन्होंने गोवा टीम जॉइन किया और सोमवार को उन्हें रणजी ट्रॉफी डेब्यू का मौका मिला। वह मंगलवार यानी आज टीम का 5वां विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे और उसके बाद उन्होंने किसी अनुभवी बल्लेबाज की तरह विपक्षी टीम पर प्रहार करना शुरू किया।

अर्जुन ने देखते ही देखते हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। इससे पहले राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी गोवा टीम की शुरुआत खराब रही। उसके ओपनर सुमिरन अमोनकर 9 रन बनाकर कमलेश नागरकोटी की गेंद पर आउट हुए, जबकि दूसरा विकेट अमोघ देसाई के रूप में गिरा। वह 27 रन बना सके। इसके बाद सुयश प्रभुदेसाई ने मोर्चा संभाला और और स्नेहल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की।

यहां हालांकि स्नेहल 59 रन बनाकर आउट हे गए तो सिद्धार्थ लाड़ 17 रन बन चलते बने। एकनाथ का बल्ला भी नहीं चला। वह 3 रन पर चलते बने। इसके बाद अर्जुन तेंदुलकर मैदान पर उतरे। उन्होंने और सुयश ने टीम को 300 पार कराया। फिलहाल दोनों मैदान पर डंटे हुए हैं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...