7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलसौराष्ट्र दूसरी बार चैंपियन, रुतुराज गायकवाड़ का शतक नहीं आया महाराष्ट्र के...

सौराष्ट्र दूसरी बार चैंपियन, रुतुराज गायकवाड़ का शतक नहीं आया महाराष्ट्र के काम

Published on

अहमदाबाद

सौराष्ट्र ने मजबूत मानी जा रहे महाराष्ट्र को हराते हुए 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली। शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने फाइनल में भी शतक लगाया, लेकिन महाराष्ट्र को चैंपियन नहीं बना पाए। इस खिताबी मुकाबले में सौराष्ट्र ने टॉस जीता और शानदार खेल दिखाते हुए महाराष्ट्र को 248/9 पर ही रोक दिया था। जवाब में सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने नाबाद 133 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

प्रचंड फॉर्म में चल रहे थे रुतुराज गायकवाड़
महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमश: उत्तर प्रदेश और असम के खिलाफ बड़ी शतकीय पारियां खेली थी। गायकवाड़ टीम के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन फिर भी उन्होंने टूर्नामेंट के पांच मैच में ही साढ़े छह सौ से ज्यादा रन ठोक दिए। इसमे एक ओवर में सात छक्के लगाने का लिस्ट ए रिकॉर्ड भी शामिल है, उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में 220 रन बनाए और फिर असम के खिलाफ सेमीफाइनल में 168 रन की पारी खेली। गायकवाड़ को भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम में लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है।

शेल्डन जैक्सन ने निकाली IPL की भड़ास
घरेलू मैचों में रनों का अंबार लगाने वाले शेल्डन जैक्सन को भले ही कभी भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन उन्होंने हर बार खुद को साबित किया। 27 सितम्बर 1986 को गुजरात के भावनगर में पैदा हुए जैक्सन गरीब परिवार में जन्में। बचपन की मेहनत रणजी ट्रॉफी के 2012-13 सीजन में सौराष्ट्र की प्लेइंग इलेवन में शामिल होकर रंग लाई। आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। 2017 की नीलमी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने साथ जोड़ा, लेकिन ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले। अब एकबार फिर मिनी ऑक्शन से पहले केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...