4.6 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलबांग्लादेश में भारत को दूसरा झटका, रोहित के साथ ये स्टार प्लेयर...

बांग्लादेश में भारत को दूसरा झटका, रोहित के साथ ये स्टार प्लेयर होगा टेस्ट से बाहर!

Published on

ढाका,

बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे में चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हैं. अब उनके टेस्ट सीरीज से बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है. मगर इसी बीच भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. ये दूसरा झटका तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की ओर से लगा है.

दरअसल, 32 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी चोट की वजह से पहले ही वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनको यह चोट दाएं कंधे पर लगी थी. उनकी जगह उमरान मलिक को भी टीम में शामिल कर लिया गया था. मगर अब खबर आ रही है कि शमी टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं.

NCA से शमी को लेकर अच्छी रिपोर्ट्स नहीं आ रहीं
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि शमी की कंधे की चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है. ऐसे में वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. शमी रिकवरी और रिहैब के लिए इस वक्त बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं. बताया गया है कि एनसीए से शमी को लेकर जो रिपोर्ट्स आ रही हैं, वह ठीक नहीं हैं. एनसीए स्टाफ अब उनके ठीक होने और रिहैब का रोडमैप तैयार करेगा.

शमी ने अस्पताल से अपनी फोटोज शेयर की थीं
हाल ही में मोहम्मद शमी की अस्पताल से कुछ फोटोज सामने आई थीं. इसमें शमी अपना इलाज कराते दिख रही हैं. यह फोटो खुद शमी ने ही सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. शमी ने पोस्ट में लिखा, ‘चोट, सामान्य तौर पर आपको हर पल एप्रिशिएट करना सिखाती है. मुझे करियर में कई चोटें मिली हैं. यह आपको एक दृष्टिकोण देती हैं.’

शमी ने आखिरी बार अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी20 वर्ल्ड कप खेला था. इसके बाद जब शमी लौटे, तो प्रैक्टिस सेशन के दौरान ही उन्हें चोट लग गई थी. इस चोट के कारण ही उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...