21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेल24 घंटे के भीतर दूसरा विवादित रन आउट, इस बार गिल्लियां और...

24 घंटे के भीतर दूसरा विवादित रन आउट, इस बार गिल्लियां और डीके के दस्ताने से बवाल

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ दीप्ति शर्मा का मांकड़िंग विवाद अभी थमा भी नहीं था कि 24 घंटे के भीतर क्रिकेट वर्ल्ड में एक और बवाली रन आउट हो चुका है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और फाइनल टी-20 मुकाबला जारी है। मुकाबले की पहली पारी में ग्लेन मैक्सवेल के रनआउट से नया बवाल शुरू हो चुका है। आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आगे समझाते हैं।

दरअसल, रविवार रात हुए इस मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस गंवाकर भारत के सामने 187 रन का विशाल लक्ष्य रखा। कंगारू ओपनर्स क्रिस ग्रीन और कप्तान आरोन फिंच ने टीम को अच्छी शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन बीच के ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की थी। 7 ओवर में स्कोर 71 रन जरूर हो चुका था, लेकिन क्रीज पर दो नए बल्लेबाज थे। अब स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को संभालने की जिम्मेदारी रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को सौंपी।

बीते कुछ मैच से बेरंग नजर आ रहे चहल ने बढ़िया शुरुआत की। शुरुआती तीन गेंद में सिर्फ 3 रन दिए। चौथी गेंद लेग स्‍टंप पर बैक ऑफ लेंथ थी। स्ट्राइक पर मौजूद मैक्सवेल तेजी से सिंगल लेने के बाद दूसरा रन चुराना चाहते थे। अक्षर ने सटीक थ्रो फेंका, लेकिन विकेटकीपर दिनेश कार्तिक गेंद अच्छी तरह कलेक्ट नहीं कर पाए और बॉल आने से पहले ही हाथों को स्‍टंप्‍स पर लगा दिया, एक वक्त तो ऐसा लगा कि बेल्स पहले गिरने की वजह से क्रीज से बाहर रहे मैक्सवेल आउट नहीं हैं, लेकिन रिप्ले से पता लगता है कि दूसरी बेल जब तक गिरी वह पॉपिंग क्रीज के बाहर ही थे।

इस तरह ग्लेन मैक्सवेल 11 गेंद में 6 रन की सुस्त पारी खेलकर रन आउट हो गए। सीरीज में उनके बल्ले से तीन मैच में सिर्फ 7 रन ही निकले। मैदान पर लगे बिग स्क्रीन पर पहला रिप्ले देखने के बाद रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को जमकर लताड़ लगाई थी, लेकिन जैसे ही उन्हें ये पता लगा कि मैक्सवेल आउट हैं, हिटमैन के भाव बदल गए। गुस्सा मुस्कुराहट में तब्दील हो चुका था और डीके को हेलमेट पर प्यार से एक चुम्मा भी मिल चुका था।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...