9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलइस टी-20 वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक, आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने...

इस टी-20 वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक, आयरलैंड के जोशुआ लिटिल ने उखाड़े तीन गेंद में लगातार तीन विकेट

Published on

एडिलेड

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार को दूसरी हैट्रिक देखने को मिली। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ आयरलैंड के पेसर लिटिल जोशुआ ने लगातार तीन गेंद में तीन विकेट चटकए। इससे पहले भी एसोसिएट्स देश यानी यूएई के स्पिनर कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी। लिटिल ने यह कमाल 19वें ओवर में किया, जिससे 200 रन की ओर आसानी से बढ़ती दिख रही न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 185/6 का स्कोर ही बना पाई।

टी-20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
ब्रेट ली vs बांग्लादेश, 2007
कर्टिस कैंपर vs नीदरलैंड, 2021
वानिंदु हसरंगा vs दक्षिण अफ्रीका, 2021
कागिसो रबाडा vs इंग्लैंड, 2021
कार्तिक मयप्पन vs श्रीलंका, 2022
जोशुआ लिटिल vs न्यूजीलैंड, 2022

हैट्रिक में धाकड़ बल्लेबाजों को फंसाया
जोश ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर केन विलियमसन (61) को बैकवर्ड स्क्वैयर लेग में कैच आउट करवाया। अगली गेंद पर जेम्स नीशाम LBW हुए तो मिचेल सैंटनर उनके लगातार तीसरे शिकार बने, वह भी पगबाधा ही आउट हुए। इस तरह लिटिल मेंस टी-20 विश्व कप मैच में हैट्रिक लेने वाले कुल छठे गेंदबाज भी बन गए हैं। लिटिल ने अपने चार ओवर के कोटा में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। भारतीय मूल के खिलाड़ी कार्तिक मयप्पन ने संयुक्त अरब अमीरात की ओर से खेलते हुए इस विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ जीलॉन्ग में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने। मयप्पन ने भानुका राजपक्षे, चरित असलंका और दासुन शनाका को लगातार डिलीवरी में वापस भेजा था।

न्यूजीलैंड ने दिया 186 रन लक्ष्य
फॉर्म में लौटे केन विलियमसन ने 35 गेंद में 61 रन बनाए। विलियमसन ने टूर्नामेंट में पहली बार सौ से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौक और तीन छक्के लगाए। सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने 18 गेंद में 32, ग्लेन फिलिप्स ने नौ गेंद में 17 और डेरिल मिशेल ने 21 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेली।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...