12.2 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलबदतमीजी पर उतर आए शाहिद अफरीदी, लगाया गंभीर आरोप, कहा भारत में...

बदतमीजी पर उतर आए शाहिद अफरीदी, लगाया गंभीर आरोप, कहा भारत में हम पर बरसाए गए पत्थर

Published on

नई दिल्ली

भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्डकप 2023 का आयोजन होने वाला है। 5 अक्टूबर से इस मेगा इवेंट का आगाज होगा। हालांकि पाकिस्तान इस विश्वकप में भाग लेगा या नहीं इस बात की अब तक पुष्टी नहीं की गई है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को लगता है कि पाकिस्तान को वर्ल्डकप खेलने के लिए भारत जाना चाहिए। लेकिन साथ ही उन्होंने एक विवादित बयान भी दिया है, जिसके चलते वह अब सुर्खियों में बने हुए हैं।

भारत में हम पर हमला हुआ था- शाहिद अफरीदी
पिछले एक दशक से भारत और पाकिस्तान के बीच एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है, इसकी असली वजह है दोनों देशों के बीच की राजनीतिक तंगी और आपसी रिश्ते। वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय दौरे को याद किया। उन्होंने 2005 के दौरे को याद करते हुए कहा कि जब वह बेंगलुरु टेस्ट जीत कर निकले थे तो उन पर हमला हुआ था।

शाहिद अफरीदी ने कहा, ‘भारत में हमारे पर काफी प्रेशर था। जब हम चौके-छक्के मारते थे तो हमारे लिए कोई तालियां भी नहीं बजाता था।वहीं जब हम बेंगलुरु टेस्ट जीते थे तो हमारी टीम बस पर पत्थर बाजी हुई थी।’ इसके आगे अफरीदी ने कहा,’मैं इस बात के बिल्कुल हक में नहीं हूं कि पाकिस्तान को वर्ल्डकप खेलने के लिए भारत नहीं जाना चाहिए। हमें वहां जाना चाहिए और जीतकर आना चाहिए।’

2011 का वर्ल्डकप भी भारत में खेला गया था। उस समय शाहिद अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्डकप खेलने आई थी। पाकिस्तान का प्रदर्शन उस विश्वकप में शानदार रहा था। गौरतलब है कि उस वर्ल्डकप में भारत से सेमीफाइनल में हारकर ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हुई थी। बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान इस साल वर्ल्डकप खेलने भारत आती है या नहीं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...