16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलशाकिब वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी बने, जयसूर्या-अफरीदी के...

शाकिब वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी बने, जयसूर्या-अफरीदी के क्लब में भी हुए शामिल

Published on

चटोग्राम

ऑलराउंडर शाकिब अल हसन सोमवार को वनडे में 300 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने चटोग्राम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिमएकदिवसीय मैच के दौरान इस उपलब्धि को हासिल किया।

शाकिब अल हसन ने युवा स्पिनर रेहान अहमद को केवल दो रन पर आउट करके अपना 300वां एकदिवसीय विकेट हासिल किया। मैच में इंग्लैंड को 247 रन के लक्ष्य को मिला था। शाकिब अल हसन एकदिवसीय मैचों में अपने देश के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उनके बाद मशरफे मुर्तजा (269), अब्दुर रज्जाक (207), मुस्तफिजुर रहमान (142) और रूबेल हुसैन (129) का नंबर आता है।

शाकिब अल हसन टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में भी बांग्लादेश के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शाकिब ने टेस्ट में 231 और टी20 इंटरनेशनल में 128 विकेट लिए हैं। शाकिब अल हसन श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के बाद वनडे में 300 विकेट लेने और 6,000 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे ऑलराउंडर भी बने।

शाकिब ने 227 मैचों में 37.70 के औसत से 6976 रन बनाए हैं। शाकिल अल हसन ने कुल नौ शतक और 52 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 134 रन है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने 50 रन से जीत हासिल की। शाकिब अल हसन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 75 रन बनाए और 35 रन देकर 4 विकेट भी चटकाए।

यह चौथी बार है जब शाकिब अल हसन ने एक ही वनडे में 4+ विकेट लिए और अर्धशतक बनाया है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में उनसे ज्यादा बार कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 48.5 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

बांग्लादेश की ओर से शाकिब के अलावा मुश्फिकुर रहीम (70) और नजमुल हुसैन शंटो (53) ने भी अर्धशतक लगाए। हालांकि, अन्य बल्लेबाजों ने काफी हद तक निराश किया। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए 35 रन देकर 3 विकेट लिए। आदिल राशिद और सैम करन ने भी 2-2 विकेट लिए। क्रिस वोक्स और रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरा इंग्लैंड के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 7 ओवर शेष रहते पूरी टीम 196 रन पर ऑलआउट हो गई। जेम्स विंस (38), फिल सॉल्ट (35) और क्रिस वोक्स (34) टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहे, लेकिन उनके प्रयास नाकाम रहे। हालांकि, इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब तीन मैचों की टी20 सीरीज नौ मार्च से शुरू होगी।

Latest articles

भोपाल में मचेगी गणगौर की धूम: 2 अप्रैल से तीन दिवसीय ‘गणगौर महोत्सव-2026’ का आगाज

भोपाल राजधानी में लोक संस्कृति और आस्था का महापर्व 'गणगौर महोत्सव' इस वर्ष बड़े उत्साह...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...

मार्च के अंतिम दिन बीएचईएल भोपाल का टारगेट होगा 4500 करोड़ पार — कैश कलेक्शन में भी नंबर वन,टीसीबी ने किया 1600 करोड़ का...

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल यूनिट इस बार भी पूरा दम दिखा रही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...