12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeखेलशमी ने रच दिया इतिहास, इस मामले में दुनिया के पहले गेंदबाज...

शमी ने रच दिया इतिहास, इस मामले में दुनिया के पहले गेंदबाज बने, कोई भारतीय नहीं आसपास

Published on

दुबई,

चोट से ठीक होकर लौटने के बाद भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. शमी वनडे क्रिकेट में सबसे तेज (गेंदों के हिसाब से) 200 विकेट पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं. शमी ने यह उपलब्धि गुरुवार (20 फरवरी) को आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में हासिल की है. शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में अपना तीसरा विकेट लेते ही यह रिकॉर्ड कायम कर दिया.

टॉप-6 गेंदबाजों में शमी के अलावा कोई भारतीय नहीं
वनडे क्रिकेट में शमी ने 5126 गेंदों में अपने 200 विकेट पूरे किए हैं. उनके बाद दूसरा नंबर ऑस्ट्रेलियन पेसर मिचेल स्टार्क का है, जिन्होंने 5240 गेंदों में 200 विकेट झटके थे. इस रिकॉर्ड के मामले में टॉप-6 गेंदबाजों में शमी के अलावा कोई दूसरा भारतीय नहीं है. यदि वनडे मुकाबलों की बात करें तो इस मामले में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले शमी दुनिया के दूसरे और भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं. शमी ने 104 वनडे में यह उपलब्धि हासिल की. जबकि मिचेल स्टार्क ने 102 वनडे मैचों में यह रिकॉर्ड बनाया था.

सबसे कम गेंदों में 200 वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी
5126 – मोहम्मद शमी
5240 – मिचेल स्टार्क
5451 – सकलैन मुश्ताक
5640 – ब्रेट ली
5783 – ट्रेंट बोल्ट
5883 – वकार यूनुस

सबसे कम वनडे मैचों में 200 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
102 – मिचेल स्टार्क
104 – मोहम्मद शमी/सकलैन मुश्ताक
107 – ट्रेंट बोल्ट
112 – ब्रेट ली
117 – एलन डोनाल्ड

वर्ल्ड कप-चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
60 – मोहम्मद शमी
59 – जहीर खान
47 – जवागल श्रीनाथ
43 – रवींद्र जडेजा

शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ झटके 5 विकेट
बता दें कि आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 के तहत हुए इस मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसके बाद बांग्लादेश ने भारतीय टीम के सामने 229 रनों का टारगेट सेट किया. मैच में तौहीद हृदोय ने शतक जड़ा और 100 रनों की पारी खेली. मुकाबले में शमी ने पंजा जमाया. उन्होंने 53 रन देकर 5 विकेट झटके. हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...