13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलशमी ने उखाड़े डंडे, डेवोन कॉन्वे को बोल्ड कर आईपीएल में पूरा...

शमी ने उखाड़े डंडे, डेवोन कॉन्वे को बोल्ड कर आईपीएल में पूरा किया यह खास शतक

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन के पहले मैच में शमी ने डेवोन कॉन्वे को बोल्ड कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कॉन्वे के इस विकेट के साथ ही शमी ने आईपीएल में 100 विकेट के आंकड़े को भी छू लिया। शमी ने कॉन्वे को जिस तरह बोल्ड किया वह देखने लायक था।

पारी का तीसरा ओवर करने आए शमी ने दूसरी ही गेंद पर डेवोन कॉन्वे को पूरी तरह से चित कर दिया। कॉन्वे शमी की दूसरी गेंद को जब समझ पाते विकेट की गिल्लियां हवा उड़ चुकी थी। अपने इस ओवर में शमी ने कॉन्वे को आउट करने के साथ सिर्फ एक रन खर्च किए। शमी ने अपने पहले ओवर में भी सिर्फ एक रन दिए थे। इस तरह से गेंदबाजी में शमी ने गुजरात को एक शानदार शुरुआत दिलाई।

गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी थी पहले गेंदबाजी
आईपीएल 2023 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। वहीं सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने पारी की शुरुआत की। वहीं गेंदबाजी में शमी ने गुजरात के लिए शुरुआत किया।

शमी ने पारी के पहले ही ओवर से अपना धारदार गेंदबाजी से सीएसके के बल्लेबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया। यही कारण हैं पहले ओवर में सीएसके के स्कोरबोर्ड पर सिर्फ एक रन ही आया। वहीं दूसरा ओवर हार्दिक पांड्या ने किया लेकिन पारी के तीसरे ओवर में शमी ने विकेट लेकर सनसनी मचा दी।

टॉस से पहले हुआ शानदार ओपनिंग सेरेमनी
सीएसके और गुजरात के बीच मुकाबले से पहले एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी भी हुआ। ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड कलाकारों का शानदार परफॉर्मेंस दी। सबसे पहला परफॉर्मेंस सिंगर अरिजीत सिंह ने दिया। अरिजीत सिंह ने लगभग 30 मिनट तक एक दर्जन से अधिक गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद तमन्ना और रश्मिका मंदाना ने अपने शानदार डांस मूव्स से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...