8 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeखेलशमी का 'पंजा', हृदोय की शतकीय पारी... बांग्लादेश ने भारतीय टीम को...

शमी का ‘पंजा’, हृदोय की शतकीय पारी… बांग्लादेश ने भारतीय टीम को दिया ये टारगेट

Published on

दुबई,

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का आज (20 फरवरी) पहला मुकाबला बांग्लादेश से है. ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में बांग्लादेशी टीम ने भारत को जीत के लिए 229 रनों का टारगेट दिया है. बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय ने 100 रन बनाए. भारत की ओर से मोहम्मद शमी को सबसे ज्यादा पांच सफलताएं हासिल हुईं. इस मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…

मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 49.4 ओवरों में 228 रन बनाए. बांग्लादेश क शुरुआत काफी खराब रही. मैच के पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने सौम्य सरकार (0) को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा दिया. फिर अगले ओवर में हर्षित राणा ने कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (0) को विराट कोहली के हाथों लपकवा दिया. शान्तो के आउट होने के समय स्कोर 2 विकेट पर 2 रन था. सातवें ओवर में शमी ने मेहदी हसन मिराज (5) को आउट करके भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई. मेहदी का कैच शुभमन गिल ने लपका.

इसके बाद अक्षर पटेल ने 9वें ओवर में दो विकेट लेकर बांग्लादेश की हालत खराब कर दी. अक्षर ने पहले तंजीद हसन (25) को चलता कर दिया, जो क्रीज पर सेट हो चुके थे. फिर अगली गेंद पर उन्होंने मुश्फिकुर रहीम (0) को आउट किया. मुश्फिकुर के आउट होने के समय बांग्लादेश का स्कोर 5 विकेट पर 35 रन था. अक्षर के पास हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन रोहित शर्मा ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया. इस जीवनदान का जाकेर अली ने फायदा उठाया और तौहीद हृदोय के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 154 रनों की पार्टनरशिप की.

जाकेर अली 87 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी, वहीं तौहीद हृदोय ने 85 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने तीन-तीन चौके लगाए. इस पार्टनरशिप का अंत मोहम्मद शमी ने किया, जिन्होंने जाकेर को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. जाकेर ने 4 चौके की मदद से 114 गेंदों पर 68 रन बनाए. जाकेर को आउट करके मोहम्मद शमी ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए. बांग्लादेश को सातवां झटका रिशाद हुसैन के रूप में लगा जो 18 रन बनाकर हर्षित राणा का शिकार बने. शमी ने इसके बाद तंजीम साकिब को 0 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया.

तंजीम हसन साकिब के आउट होने के कुछ देर बाद तौहीद हृदोय ने अपना शतक पूरा कर लिया. हृदोय के वनडे करियर का ये पहला शतक रहा. हृदोय के शतक के कुछ देर बाद ही तस्कीन अहमद पवेलियन लौट गए, जिन्हें शमी ने शिकार बनाया. शमी का पारी में ये पांचवां विकेट रहा. हृदोय आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए, जिन्हें हर्षित राणा ने पवेलियन रवाना किया. हृदोय ने 6 चौके और दो छक्के की मदद से 118 गेंदों पर 100 रन बनाए. भारत की ओर से शमी ने पांच, हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए. वहीं अक्षर को दो विकेट हासिल हुआ.

 

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this