20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeखेलनर्वस नाइंटी का शिकार बने शिखर धवन, तोड़ गए 23 साल पुराना...

नर्वस नाइंटी का शिकार बने शिखर धवन, तोड़ गए 23 साल पुराना रिकॉर्ड

Published on

पोर्ट ऑफ स्पेन

भारत और वेस्टइंडीज  के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच क्वींस पार्क ओवल पर खेला जा रहा है। विंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी हुई। विकेट के गेंदबाज विकेट नहीं ले पा रहे थे। तभी गिल 64 रनों की पारी खेलने के बाद रन आउट हो गए।

शिखर धवन ने तोड़ा अजहर का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने भले ही नहीं जड़ पाए लेकिन उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। 99 गेंदों पर 97 रन बनाकर धवन गुडकेश मोती का शिकार बने। शुरुआती ओवर में गिल ने आक्रामक रुख अपनाया था, तब धवन ने एक छोर संभाल कर रखा। 52 गेंदों पर उनकी अपनी फिफ्टी पूरी की। वह भारत के लिए वनडे में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन गए हैं। 36 साल और 229 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाकर धवन ने मोहम्मद अजहरुद्दीन का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अजहर ने 1999 में 36 साल और 120 दिन की उम्र में फिफ्टी जड़ी थी।

2019 के बाद नहीं जड़ा शतक
शिखर धवन ने तीन साल बाद वनडे क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। उनका आखिरी शतक 2019 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। शतक बनाने के बाद शतक चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उसके बाद से उनके बल्ले से 9 फिफ्टी निकली थी, लेकिन एक भी शतक नहीं लगा पाए। इस दौरान वह तीसरी बार नर्वस नाइंटी का शिकार हुए हैं। 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में 96 और 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 98 रन बनाकर आउट हुए थे।

छठी बार हुए नर्वस नाइंटी
शिखर धवन वनडे में छठी बार 90 और 99 के स्कोर के बीच आउट हुए हैं। एक बार 97 के स्कोर पर नाबाद भी रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18) और मोहम्मद अजरुद्दीन (7) ही उनसे ज्यादा बार 90 से 99 के बीच में आउट हुए हैं। वह 94 से 98 के बीच हर स्कोर पर आउट हुए हैं।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...