7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल6,4,6,6... ड्रेसिंग रूम से पड़ी 'डांट', गुस्साए शिवम दुबे ने सबसे लंबा...

6,4,6,6… ड्रेसिंग रूम से पड़ी ‘डांट’, गुस्साए शिवम दुबे ने सबसे लंबा छक्का जड़कर दिया जवाब

Published on

चेन्नई

तीन सीजन के बाद अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच खेल रही चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। येलो आर्मी के हर बल्लेबाज ने लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज की धज्जियां उड़ाई। रुतुराज गायकवाड़ ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक बनाया। डेवोन कॉनवे के साथ मलकर शतकीय साझेदारी की। तीसरे नंबर पर उतरे शिवम दुबे भी ने 16 गेंद में 27 रन की बढ़िया पारी खेली। रवि बिश्नोई के एक ओवर में दो छक्के उड़ाए, लेकिन इससे पहले उनकी शुरुआत धीमी रही थी, जिसके लिए ड्रेसिंग रूम से उन्हें डांट भी पड़ी।

102 मीटर लंबा छक्का
अपने शुरुआती 10 गेंद में शिवम दुबे सिर्फ पांच रन ही बना पाए थे। कैमरा जब ड्रेसिंग रूम की ओर फोकस हुआ तो वहां डेवोन कॉनवे उनकी सुस्त पारी में हैरान-परेशान दिखे, लेकिन इसके बाद तो उन्होंने कहर ढा दिया। 13वें ओवर की आखिरी दो गेंदों में पहले छक्का और फिर चौका मारा। अगले ओवर में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को रिमांड पर लिया। दूसरी ही बॉल पर फ्लाइट डिलिवरी पर 102 मीटर का छक्का उड़ाया, यह सीजन का सबसे बड़ा सिक्सर था।\

छक्का और फिर आउट
अगली गेंद पर भी गगनचुंबी सिक्सर लिखा हुआ था। 102 किलमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी गई ओवरपिच गेंद को अपने रडार में देखते ही शिवम ने बल्ला चलाया। गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर चली गई। वह अगली गेंद को भी मैक्सिमम के लिए भेजना चाहते थे, लेकिन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। मार्क वुड ने उनका आसान कैच ले लिया इस तरह 16 गेंद में 27 रन की पारी का अंत हुआ।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...