24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलशिवम दुबे ने बढ़ाया एमएस धोनी का सिरदर्द, ऐन मौके पर दे...

शिवम दुबे ने बढ़ाया एमएस धोनी का सिरदर्द, ऐन मौके पर दे दिया धोखा, अब क्या होगा?

Published on

मुंबई

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2024 से ठीक पहले करारा झटका लगा है क्योंकि स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे साइड स्ट्रेन इंजरी के चलते रणजी ट्रॉफी 2024 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। शिवम दुबे इस वक्त शानदार फॉर्म से गुजर रहे थे। असम के खिलाफ मुंबई के हालिया मैच में बल्लेबाजी करते हुए उन्हें चोट लगी। दुबे ने उस मैच में 121 रन की नाबाद पारी खेली थी। चोट के बावजूद दुबे का मौजूदा रणजी सीजन शानदार गुजरा, उन्होंने पांच मैच में 407 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से 12 विकेट भी लिए हैं। दुबे की चोट की अपडेट ऐसे वक्त आई है जब मुंबई 23 फरवरी को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर होने वाले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बड़ौदा का सामना करने की तैयारी कर रही है।

क्या IPL खेलेंगे शिवम दुबे?
ऐसे में सवाल ये उठता है कि शिवम दुबे की चोट कितनी गहरी है? वह कब तक ठीक हो पाएंगे? क्या आईपीएल से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स में लौट पाएंगे? कहीं टूर्नामेंट से तो बाहर नहीं हो जाएंगे। फिलहाल सीएसके या मुंबई रणजी टीम मैनेजमेंट की ओर से शिवम दुबे की चोट पर कोई अपडेट नहीं आया है। मगर इतना तो तय है कि वह 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के पहले राउंड के कुछ मैच से बाहर हो सकते हैं। इस चोट के बाद अब शिवम दुबे बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जाएंगे, जहां फिटनेस हासिल करने के बाद रीहैब से गुजरेंगे।

धोनी की बढ़ी टेंशन
अब सवाल ये उठता है कि सीएसके के कप्तान धोनी शिवम दुबे की जगह किस खिलाड़ी को मौका देंगे? संभावित रिप्लेसमेंट प्लेयर्स की बात करें तो अंडर-19 की युवा सनसनी ऑलराउंडर मुशीर खान सीएसके के रडार में हो सकते हैं। इंटरनेशनल करियर की बात करें तों शिवम दुबे ने भारत के लिए पिछले तीन टी-20 इंटरनेशनल में दो तूफानी मैच विनिंग अर्धशतक जड़े हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ने के बाद से उनके खेल में गजब का निखार आया। बीते दो सीजन से वह सीएसके के लिए फिनिशर का रोल अदा कर रहे हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...