15.5 C
London
Friday, April 3, 2026
Homeखेलशिवम दुबे ने गेंद को बनाया रॉकेट, जड़ दिया सबसे बड़ा सिक्स,...

शिवम दुबे ने गेंद को बनाया रॉकेट, जड़ दिया सबसे बड़ा सिक्स, गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे

Published on

बैंगलोर

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 24वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 27 गेंद में 52 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में शिवम ने 5 छक्के और 2 चौके भी लगाए। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा जो स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा। शिवम दुबे का यह छक्का 101 मीटर लंबा था। इस सीजन में शिवम ने दूसरी बार 100 मीटर से अधिक लंबा सिक्स जड़ने का कारनामा किया।

शिवम दुबे मैच में अजिंक्य रहाणे के बाद बैटिंग के लिए उतरे थे। क्रीज पर आते ही शिवम ने आरसीबी के गेंदबाजों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद से आउट होने के तक उन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। शिवम दुबे के इस धुंआधार बल्लेबाजी के बदौलत ही सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

शतक से चूके डेवोन कॉन्वे
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके के लिए ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे धमाकेदार बल्लेबाजी की। रुतुराज गायकवाड़ के साथ पारी का आगाज करने उतरे कॉन्वे ने 45 गेंद में 83 रनों शानदार पारी खेली। अपनी इस बल्लेबाजी में उन्होंने 6 छक्के और इतने ही चौके जड़े। हालांकि उनके पास मौका था कि वह अपना शतक पूरा करें लेकिन वह चूक गए।कॉन्वे ने शिवम दुबे के साथ मिलकर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी थी। कॉन्वे को 16वें ओवर में हर्षल पटेल ने बोल्ड किया था।

विजयकुमार रहे सबसे महंगे
आरसीबी के विजयकुमार वैशाख गेंदबाजी में आरसीबी के लिए सबसे अधिक महंगे रहे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 62 रन खर्च कर दिए जिसमें उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। इसके अलावा हर्ष पटेल, मोहम्मद सिराज, वेन पर्नेल, वानिंदु हसरंगा और ग्लेन मैक्सवेल के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

Latest articles

दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म, आदेश जारी, कोर्ट जाएगी कांग्रेस

भोपाल। विधानसभा सचिवालय ने दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने का आदेश...

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

संपूर्ण प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता : मुख्य सचिव

जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही भोपाल। संपूर्ण प्रदेश में एलपीजी सहित...

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्रैल से लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...