19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलशोएब को मिली बड़ी राहत, कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ खत्म, BPL टीम माल‍िक...

शोएब को मिली बड़ी राहत, कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ खत्म, BPL टीम माल‍िक की सफाई

Published on

ढाका ,

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मल‍िक पर बांग्लादेश प्रीम‍ियर लीग (BPL) का कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं हुआ है. मल‍िक का नाम कथ‍ित तौर पर मैच फ‍िक्स‍िंग मामले में सामने आया था. इसके बाद उनकी टीम फॉर्च्युन बार‍िशल ने उनके साथ क्रिकेट कॉन्टैक्ट खत्म करने की बात कही थी. पर, अब यह पूरा मामला ही पलट गया है.BPL टीम फॉर्च्युन बार‍िशल के मालिक मिज़ानुर रहमान ने अब यू-टर्न ले लिया है और उन दावों का खंडन किया है कि फिक्सिंग के संदेह में शोएब मलिक का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है.

मिज़ानुर रहमान ने एक वीडियो संदेश जारी किया, इसमें उन्होंने कहा- शोएब मलिक के बारे में अफवाह फैलने पर मुझे गहरा अफसोस है. वो वह एक महान खिलाड़ी हैं. उन्होंने हमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया. इसलिए हमें इसे लेकर हंगामा नहीं करना चाहिए. हम लगातार दो मैच हार गए इसलिए हमें आने वाले मैचों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और उम्मीद है कि हम पलटवार करेंगे. वीडिये के अंत में उन्होंने फॉर्च्यून बारिशल के फैन्स को धन्यवाद कहा.

पहले फॉर्च्युन बार‍िशल ने दिया था ये बयान
इससे पूर्व फ्रेंचाइजी फॉर्च्यून बारिशल ने फिक्सिंग के संदेह के बाद शोएब मलिक का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की बात कही थी. खुलना राइडर्स के खिलाफ शोएब मलिक ने एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंकी थीं, जिसके बाद संदेह पैदा हुआ. मलिक ने तीन मौकों पर ओवर स्टेप किया. इसके बाद टीम मालिकों न उनका अनुबंध समाप्त करने का फैसला किया था. मलिक ने मैच दौरान बल्ले से छह गेंदों पर सिर्फ पांच रन बनाए थे. पहले कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की पुष्टि फॉर्च्यून बारिशल टीम मालिक मिजानुर रहमान ने ही की थी.

22 जनवरी को एक ही ओवर में मल‍िक ने फेंकी 3 नो बॉल
शोएब मल‍िक हाल में बांग्लादेश प्रीम‍ियर लीग (BPL) में खेल रहे थे. शोएब ने BPL में फॉर्च्युन बार‍िशल (Fortune Barishal) की ओर से खेलते हुए 22 जनवरी को मीरपुर में खुलना टाइगर्स (Khulna Tigers) के ख‍िलाफ मैच में एक के बाद एक लगातार तीन नो बॉल फेंकी थीं. इसके बादवो सोशल मीडिया पर तमाम पाकिस्तानी और क्रिकेट फैन्स के न‍िशाने पर आ गए थे.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...