19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलआईपीएल से पहले KKR को झटका, स्टार खिलाड़ी ने लीग से हटने...

आईपीएल से पहले KKR को झटका, स्टार खिलाड़ी ने लीग से हटने का किया फैसला

Published on

नई दिल्ली

2 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स को नए सीजन के शुरू होने से पहले तगड़ा झटका लगा है। स्टार इंग्लिश ओपनर जेसन रॉय ने आईपीएल 2024 से व्यक्तिगत कारणों की वजह से अपना नाम वापसी ले लिया है। जेसन रॉय ने आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार ऐसा किया है जब उन्होंने अपना नाम वापसी लिया हो।

बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स ने जेसन रॉय को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। पिछले सीजन इंग्लैंड के इस तूफानी ओपनर ने 8 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 151 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 285 रन ठोके थे और 2 अर्धशतक भी लगाए थे। कुल मिलाकर रॉय आईपीएल में 21 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 138 के स्ट्राइक रेट से 614 रन बनाए हैं।

फिल सॉल्ट करेंगे जेसन रॉय को रिप्लेस
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट अपने हमवतन खिलाड़ी जेसन रॉय को कोलकाता नाइटराइडर्स में रिप्लेस करेंगे। फिल सॉल्ट को केकेआर ने उनके रिजर्व प्राइज 1.75 करोड़ पर खरीदा है। सॉल्ट इससे पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। पिछले सीजन आईपीएल में फिल सॉल्ट ने कुल 9 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 163 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 218 रन ठोके। आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में फिल सॉल्ट भी थे। हालांकि किसी टीम ने उनपर बोली नहीं लगाई, जिसके चलते वह अनसोल्ड रहे।

फिल सॉल्ट का इंटरनेशनल करियर
27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अब तक 19 वनडे और 21 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में सॉल्ट ने 36 की औसत से 619 रन ठोके हैं। उनके नाम वनडे में 1 शतक और 3 अर्धशतक हैं। वहीं टी20 में सॉल्ट ने 166 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 639 रन बनाए हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 2 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...