9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलपाकिस्तान को झटका, PoK नहीं जाएगी चैम्पियंस ट्रॉफी, भारत की आपत्ति के...

पाकिस्तान को झटका, PoK नहीं जाएगी चैम्पियंस ट्रॉफी, भारत की आपत्ति के बाद ICC का फैसला

Published on

इस्लामाबाद,

अगले साल पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी होनी है. इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया है. यह ट्रॉफी गुरुवार (14 नवंबर) को इस्लामाबाद पहुंच गई है. मगर इसी बीच पाकिस्तान को एक तगड़ा झटका लगा है. वो इस ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) नहीं भेज सकेंगे.दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने प्लान तैयार किया था कि वो इस ट्रॉफी को 16 से 24 नवंबर के बीच ट्रॉफी को पूरे पाकिस्तान में घुमाया जाएगा. इसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंटी पर्वत चोटी K2 पर भी ले जाया जाएगा.

PoK के किसी भी शहर में नहीं जाएगी ट्रॉफी
साथ ही इसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के तीन शहरों स्कार्दु, मुर्री और मुजफ्फराबाद में भी ले जाने का फैसला किया गया था. मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आपत्ति के बाद ICC ने इस पर संज्ञान लिया है. साथ ही पाकिस्तान को यह आदेश दिया है कि यह ट्रॉफी अब PoK नहीं जाएगी.बता दें कि पाकिस्तान सरकार अपने देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस ट्रॉफी को नए स्थानों पर ले जाएगी. इसी के तहत ट्रॉफी को दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी K2 पर भी ले जाया जाएगा.

भारतीय टीम नहीं जाएगी पाकिस्तान
चैम्पियंस ट्रॉफी अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक होना तय है. मगर इसका शेड्यूल अब तक नहीं आया है. ऐसे में ICC के इतिहास में यह भी पहली बार ही हुआ है कि शेड्यूल जारी होने से पहले ट्रॉफी मेजबान देश पहुंची और टूर भी करेगी.दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत कराया जा सकता है. या फिर पूरे चैम्पियंस ट्रॉफी को ही पाकिस्तान से दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया जाएगा.

लाहौर, कराची, रावलपिंडी भी नहीं जाएगी ट्रॉफी
हालांकि पाकिस्तान ने चैम्पियंस ट्रॉफी का शेड्यूल तैयार कर लिया है, जिसके जारी होने का इंतजार है. इसके मुताबिक, टूर्नामेंट के सभी मैच पाकिस्तान के तीन वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी में होने हैं. तीनों शहरों में ज्यादा कोहरा होने के कारण ट्रॉफी को यहां नहीं ले जाया जाएगा.दूसरी ओर ICC ने पाकिस्तान ट्रॉफी भेजने के साथ ही यह भी क्लियर किया है कि मेजबान होने के नाते यह ट्रॉफी का एक आधिकारिक टूर है. ऐसे में टूर्नामेंट वहां होना भी तय नहीं मान सकते.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...