10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeखेलआईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले इस टीम के कप्तान बने श्रेयस...

आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले इस टीम के कप्तान बने श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ की भी हुई वापसी

Published on

मुंबई

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया। 17 सदस्यीय वाली इस टीम में श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी वापसी हुई है। पृथ्वी शॉ के अलावा टीम में अजिंक्य रहाणे को भी शामिल किय गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

बता दें कि प्रतियोगिता का पहला हिस्सा हाल में खत्म हो चुका है। साथ ही वापसी करने वाले बल्लेबाज सिद्धेश लाड भी टीम में शामिल हैं। अय्यर इस रणजी ट्रॉफी सत्र में शानदार फॉर्म में हैं और वह भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने 90.40 की औसत से 452 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं। अय्यर ने इस साल जो भी सैकड़े जड़े हैं, वे सभी बड़े शतक हैं।

श्रेयस अय्यर को मिल चुका है अपना फॉर्म
दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ओडिशा के खिलाफ 233 रन (228 गेंद, 24 चौके, नौ छक्के) की तेज पारी खेली और फिर महाराष्ट्र के खिलाफ 142 रन (190 गेंद, 12 चौके, चार छक्के) बनाकर मुंबई की लगातार दो जीत में अहम भूमिका निभाई। अय्यर का यह फॉर्म आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले आया है। ऐसे में नीलामी में उन पर बड़ी होली लगने की उम्मीद है। कई टीमें उन्हें अपने कप्तान रूप में खरीदने पर विचार कर रही होगी।

टीम में 25 वर्षीय शॉ को शामिल किया गया है जिन्हें फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भारत ए के अनौपचारिक टेस्ट का हिस्सा रहे स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर तनुश कोटियन को भी अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के साथ मुंबई टीम में शामिल किया गया है।

सैयद मुश्तार अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी साव, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, अजिंक्य रहाणे, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, साईराज पाटिल, हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, तनुश कोटियन, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस, जुनेद खान।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...