12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटीम इंडिया की जीत में भी विलेन बने शुभमन, यशस्वी के साथ...

टीम इंडिया की जीत में भी विलेन बने शुभमन, यशस्वी के साथ हो गया खेल! जानें वजह

Published on

हरारे:

शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20 मैच में 10 विकेट से रौंद दिया। मैच में यशस्वी और शुभमन दोनों अंत तक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद रहे और 28 गेंद पहले ही मैच में टीम इंडिया को जीत दिला दी। इस जीत से टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी बना ली, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कप्तान शुभमन गिल विलेन बन गए हैं। शुभमन को लेकर मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर सेल्फिश ट्रेंड होने लगा।

दरअसल, शुभमन गिल को निशाना यशस्वी जायसवाल के कारण बनाया जा रहा है। यशस्वी ने 53 गेंद में नाबाद 93 बनाए। एक समय ऐसा था जब यशस्वी के पास मौका था कि वह अपना दूसरा टी20 शतक पूरा करते, लेकिन शुभमन भी अपनी फिफ्टी के करीब पहुंच कर तेज गति से रन बनाने लगे। ऐसे में हुआ यह कि जब तक यशस्वी अपने शतक तक पहुंच पाते टीम इंडिया मैच जीत चुकी थी। यही कारण है कि फैंस अब सोशल मीडिया पर शुभमन गिल को ट्रोल कर र हैं और यशस्वी के शतक नहीं पूरा होने का उन्हें वजह मान रहे हैं।

क्या यशस्वी का शतक पूरा हो सकता था?
चौथे टी20 में टीम इंडिया के सामने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 153 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारत के ओपनर्स जब बैटिंग के लिए उतरे तो यशस्वी ने लगातार तूफानी अंदाज में रन बनाए और गिल ने दूसरे छोर पर उनका साथ निभाया। वहीं जब यशस्वी 83 रन के स्कोर पर पहुंचे थे तो टीम इंडिया को जीत के लिए 23 रन की जरूरत थी और यशस्वी को शतक के लिए 17 रन चाहिए थे।

ऐसे में अगर शुभमन गिल यशस्वी को स्ट्राइक देते रहते तो वह अपनी सेंचुरी पूरी कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, इसमें शुभमन गिल की भी गलती नहीं मानी जा सकती है। एक खिलाड़ी के तौर पर सबसे पहले टीम की जीत देखी जाती है और उसके बाद पर्सनल माइलस्टोन, लेकिन क्रिकेट फैंस अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं जिसके कारण वह अपना गुस्सा व्यक्त करते हैं।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...