13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलशुभमन गिल ने हासिल की अपने वनडे करियर की बेस्ट रैंकिंग, टॉप-10...

शुभमन गिल ने हासिल की अपने वनडे करियर की बेस्ट रैंकिंग, टॉप-10 में तीन भारतीय नाम

Published on

दुबई

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बुधवार को जारी ताजा आईसीसी वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गये। गिल के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। कोहली भी एक पायदान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गये जबकि रोहित बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर काबिज हैं।

सिराज गेंदबाजी में तीसरे नंबर पर
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शीर्ष 10 में बरकरार हैं, वह सूची में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट के बाद तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम 13 पायदान के फायदे से बल्लेबाजी सूची में 41वें स्थान पर और ऑलराउंडर सूची में 16 पायदान के लाभ से 32वें नंबर पर पहुंच गये हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग में दो मैच की सीरीज में नीदरलैंड को 2-0 से मात दी थी। न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स बल्लेबाजी सूची में दो पायदान के फायदे से 69वें स्थान पर पहुंच गये। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव ने भी बल्लेबाजी सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर सूची में अपने दूसरे स्थान पर कायम हैं। बांग्लादेश के लिटन दास एक स्थान के फायदे से 21वें नंबर पर पहुच गये जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। गेंदबाजी सूची में महीश तीक्ष्णा तीन पायदान के लाभ से 10वें जबकि बांग्लादेश के तास्किन अहमद तीन पायदान के फायदे से 36वें स्थान पर पहुंच गये।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...