10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलशुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल करियर का पहला शतक, नरेंद्र मोदी स्टेडियम...

शुभमन गिल ने जड़ा आईपीएल करियर का पहला शतक, नरेंद्र मोदी स्टेडियम से मोहब्बत जारी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल (IPL) में अपना पहला शतक ठोक दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गिल ने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल है। इस मैदान पर ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में वह शतक बनाने से चूक गए थे। टी20 फॉर्मेट में यह उनका तीसरा शतक है, इसमें एक इंटरनेशनल टी20 में आया था।

अहमदाबाद में शानदार रिकॉर्ड
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शुभमन गिल का बल्ला कुछ ज्यादा ही बोलता है। इसी मैदान पर भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में टी20 मुकाबले में शतक लगाया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी यहां गिल के बल्ले से शतकीय पारी निकली थी। पिछले मैच में शतक से चूकने के बाद उन्होंने अब पहला आईपीएल शतक ठोक दिया है। 101 रनों की पारी खेलने के बाद मैच की आखिरी ओवर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए। 58 गेंदों की अपनी पारी में 23 साल के गिल ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेले।

गुजरात टाइटंस का पहला शतक
आईपीएल में यह गुजरात टाइटंस के किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक है। इससे पहले सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड शुभमन गिल के ही नाम है। पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गिल ने 96 रनों की पारी खेली थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात ने पिछले साल ही आईपीएल डेब्यू किया था।

हैदराबाद का 189 का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए। शुभमन गिल के अलावा साई सुदर्शन के बल्ले से 47 रनों की पारी निकली। उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंचा पाया। पारी के आखिरी ओवर में तो गुजरात ने 4 विकेट खो दिये। इसी वजह से टीम 200 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाई।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...