11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलश्रेयस अय्यर की वजह से शुभमन गिल ठोक पाए शतक, स्टंप्स के...

श्रेयस अय्यर की वजह से शुभमन गिल ठोक पाए शतक, स्टंप्स के बाद खोला राज

Published on

विशाखापत्तनम:

भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा खुद पर दिखाये गये विश्वास पर खरा उतरते हुए शुभमन गिल ने तीसरे नंबर पर खेलते हुए शानदार शतक जड़ा। गिल ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन जड़े जिससे भारत ने दूसरी पारी में 255 रन बनाये। इस पारी से गिल खुश थे। यह 13 पारियों में उनका पहला 50 से अधिक रन का स्कोर है और बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे जाने का फैसला करने के बाद पहली बड़ी पारी थी।

दिन का खेल खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने कहा, ‘तीसरे नंबर पर रन बनाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण और बहुत संतोषजनक था। बहुत अच्छा लगा, खासकर उस समय जब हमने यशस्वी और रोहित के विकेट गंवा दिये थे। हमारे लिए बड़ी बढ़त लेना और जितने ज्यादा हो सके रन जुटाना काफी अहम था।’

गिल अपनी पारी के दौरान दो बार डीआरएस में भी बचे। गिल ने बताया कि श्रेयस अय्यर की वजह से उन्हें डीआरएस लिया था। पहले डीआरएस के बारे में गिल ने कहा कि उन्हें पता भी नहीं चला था कि गेंद बैट पर लगी थी या नहीं। श्रेयस अय्यर को बोलने पर उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया था।

उन्होंने शतक जड़ने के बाद जश्न भी शांत तरीके से मनाया। वह हालांकि इसके बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छा लगा। मुझे लगा कि टीम के लिए काम नहीं हुआ है। इसलिये मैंने ज्यादा तेजी से जश्न नहीं मनाया।’जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी पर उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार में एक ही गेंद पर ध्यान लगा रहा था और निश्चित रूप से क्रीज पर काफी कुछ हो रहा था। शुरू में दो विकेट जल्दी गिर गये और फिर मेरे और श्रेयस के बीच अच्छी भागीदारी हुई।’

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...