19.6 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलभारत से युद्ध के हालात, दुनिया ने दुत्कारा तो बांग्लादेश बना पाकिस्तान...

भारत से युद्ध के हालात, दुनिया ने दुत्कारा तो बांग्लादेश बना पाकिस्तान का हमदर्द, क्रिकेट पर बड़ा फैसला

Published on

लाहौर

एक ओर पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत हर हाल में 28 निर्दोष की हत्याओं का जवाब देने की तैयारी कर रहा है तो दूसरी ओर पाकिस्तान दुनिया से अलग-थलग पड़ते दिख रहा है। कम से कम क्रिकेट के लिहाज से तो कोई भी बड़ी टीम शायद ही पाकिस्तान का दौरा करने का फैसला ले। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए बांग्लादेश हमदर्द बनता दिख रहा है। पीसीबी ने घोषणा की है कि बांग्लादेश की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए मई में पाकिस्तान का दौरा करेगी।

यह सीरीज 25 मई से 3 जून तक फैसलाबाद और लाहौर में खेली जाएगी। भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के तहत शुरू में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज निर्धारित की गई थी, लेकिन अब यह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का दौरा होगा। पीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘यह सीरीज एफटीपी का हिस्सा है। उसमें मूल रूप से तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच शामिल थे।

हालांकि, अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप को देखते हुए दोनों बोर्ड ने आपसी सहमति से एकदिवसीय मैचों की जगह दो अतिरिक्त टी-20 मैच कराने पर सहमति जताई है।’ इकबाल स्टेडियम 17 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्वागत करेगा। यहां 1978 से 2008 के बीच 24 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले गए हैं। इस ऐतिहासिक स्थल पर आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल 2008 में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच था। इस मैदान पर पिछले वर्ष सितंबर में प्रथम चैंपियंस वन-डे कप तथा पिछले माह राष्ट्रीय टी20 कप का सफलतापूर्वक आयोजन किया था।

यहां पर 25 मई और 27 मई को सीरीज का पहला तथा दूसरा टी-20 मैच आयोजित किया जाएगा। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 30 मई 1 और 3 जून को शेष तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। बांग्लादेश की टीम 21 मई को पहुंचेगी और 22 से 24 मई तक इकबाल स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र में भाग लेगी।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच का शेड्यूल
25 मई – पहला टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
27 मई – दूसरा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद
30 मई – तीसरा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
1 जून – चौथा टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
3 जून – पांचवां टी20 मैच: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...