13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलछक्के पर छक्का, आखिरी दो ओवर में समद और उमर ने कूटे...

छक्के पर छक्का, आखिरी दो ओवर में समद और उमर ने कूटे 36 रन, फिर भी जीत गई राजस्थान

Published on

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के चौथे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 72 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में राजस्थान की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में सनराइजर्स 131 रन ही बना सकी।

राजस्थान की टीम ने आईपीएल 2023 में की रॉयल शुरुआत
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। सीजन के चौथे मैच में राजस्थान की टीम ने सनराइजर्स को 72 रन से हराकर विजयी आगाज किया है। मैच में सनराइजर्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।

बटलर ने लगाया जोशिला अर्धशतक
राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। टीम के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन आगाज किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। जोस बटलर ने शानदार 54 रनों की पारी खेली।

यशस्वी ने भी दिखाया कमाल
बटलर के अलाव यशस्वी जायसवाल ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। जायसवाल ने भी 54 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 37 गेंद का सामना किया जिसमें 9 बेहतरीन चौके भी लगाए।

छा गए कप्तान संजू सैमसन
इसके बाद कमान संभाली टीम के कप्तान संजू सैमसन ने। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे संजू सैमसन ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। संजू ने 32 गेंद में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार बेहतरीन छक्के लगाए।

नटराजन के खाते में आया दो विकेट
इस दौरान सनराइजर्स के लिए तेज गेंदबाज टी नटराजन और फजल हक फारुखी ने शानदार गेंदबाजी की। इन दोनों ही गेंदबाजों ने टीम के दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा उमरान मलिक के खाने में भी एक विकेट आया।

सनराइजर्स बल्लेबाजी शुरुआत में ही डगमगाई
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइजर्स की हालत शुरुआत से ही खराब रही। पारी के पहले ही ओवर में राजस्थान के ट्रेंट बोल्ट ने सनराइजर्स की कमर तोड़ दी। इसके बाद तो मानों विकेट गिरने का सिलसिला ही शुरू हो गया।

आखिर में अब्दुल समद ने लगाए चौके छक्के
सनराइजर्स के लिए सबसे अधिक मैच में ऑलराउंडर अब्दुल समद ने 32 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 32 गेंद का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्का भी लगाया। वहीं उमरान मलिक ने भी 8 गेंद में 2 छक्के और 1 चौका लगाकर 19 बनाए।

131 रन ही बना सका सनराइजर्स की टीम
इस तरह सनराइजर्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 131 रन ही बना सकी। वहीं राजस्थान की टीम ने अपने दमदार खेल के कारण मैच को 72 रनों से अपने नाम कर लिया।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...