22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलस्मिथ का शतक, फिंच की विदाई, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड...

स्मिथ का शतक, फिंच की विदाई, ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड का किया 3-0 से सफाया

Published on

केयर्न्स

स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय में रविवार को 25 रन से हरा दिया। तीन मैच की सीरीज 3-0 से जीतने के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान आरोन फिंच को शानदार विदाई दी। फिंच ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी वनडे होगा और इसके बाद वह इस प्रारूप से संन्यास ले लेंगे। वह हालांकि टी-20 में कप्तान बने रहेंगे और ऑस्ट्रेलिया उनकी अगुवाई में ही अगले माह से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में भाग लेगा।

स्टीव स्मिथ ने 131 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने मार्नस लाबुशेन (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी करके टीम को शुरुआती झटकों से उतारा। स्मिथ ने एलेक्स कैरी (नाबाद 42) के साथ भी 69 रन की भागीदारी की। इससे आस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 267 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवर में 242 रन पर आउट हो गई। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला 30 से जीती।

न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया। उसकी तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। निचले क्रम में जेम्स नीशाम ने 36 और मिशेल सैंटनर ने 30 रन का योगदान दिया लेकिन इससे न्यूजीलैंड हार का अंतर ही कम कर पाया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में फिन एलन (35), डेवोन कॉनवे (21) और कप्तान केन विलियमसन (27) अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने तीन जबकि कैमरन ग्रीन और सीन एबॉट ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले फिंच अपने आखिरी वनडे में टॉस नहीं जीत पाए और इसके बाद उनकी खराब फॉर्म भी जारी रही जिसके कारण उन्होंने इस मैच से पहले ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। वह पांच रन बनाकर तेज गेंदबाज टिम साउदी (57रन देकर एक विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गए लेकिन इससे पहले ट्रेंट बोल्ट (25 रन देकर दो विकेट) ने जोश इंगलिस (10) के रूप में न्यूजीलैंड को पहला विकेट दिलाया था।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय दो विकेट पर 16 रन था। स्मिथ और लाबुशेन ने यहां से बखूबी जिम्मेदारी संभाली और शतकीय साझेदारी निभाई। लॉकी फर्गुसन ने लाबुशेन को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद स्मिथ ने सैंटनर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले वनडे में अपना 12वां शतक पूरा किया। यह पिछले दो साल में इस प्रारूप में उनका पहला शतक है। ग्लेन मैक्सवेल ने आठ गेंदों पर 14 और कैमरन ग्रीन ने 12 गेंदों पर नाबाद 25 रन का योगदान दिया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...