12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल...तो क्या सच में बेईमानी हुई थी, ऋषभ पंत के विवादित विकेट...

…तो क्या सच में बेईमानी हुई थी, ऋषभ पंत के विवादित विकेट पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा!

Published on

मुंबई:

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 25 रन से करारी हार मिली। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज भी गंवा दिया। टीम इंडिया को खेल के तीसरे जीत के लिए सिर्फ 147 रनों का लक्ष्य मिला था। चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और सिर्फ 29 रन के स्कोर पर उसने अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि, इसके बाद ऋषभ पंत ने अपनी तूफानी बैटिंग से मैच को रोमांचक बना दिया।

ऋषभ पंत ने सिर्फ 48 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम के तेजी से जीत की तरफ ले जाने लगे थे, लेकिन कभी एजाज पटेल की गेंद पर वह विवादित तरीके से आउट हो गए। ऋषभ पंत का यह विकेट ही मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और यहां भारतीय टीम जीत से दूर होती चली गई। मैच खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो पंत को लेकर उनसे भी सवाल पूछा गया।

रोहित शर्मा ने भी जताई निराशा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत का भी मुद्दा उठाया या। इस पर रोहित शर्मा ने कहा, ‘अगर कोई ठोस सबूत नहीं मिलता है तो मैदानी अंपायर के द्वारा दिए फैसले को माना जाना चाहिए। मुझे नहीं लगता है कि पंत के विकेट के साथ हुआ वो सही था।’ कप्तान रोहित शर्मा को भी इस बात का एहसास था कि अगर ऋषभ पंत आउट नहीं होते तो शायद नतीजा कुछ और हो सकता था।

बता दें कि ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की चौथी पारी में तूफानी बैटिंग करते हुए 57 गेंद में 64 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में पंत ने 9 चौके और 1 छक्का भी लगाया था। पंत ने टीम इंडिया के लिए पहली पारी में भी महत्वपूर्ण 60 रनों की पारी खेली थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...