19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलवेटलिफ्टरों के शानदार प्रदर्शन पर बमबम हुआ सोशल मीडिया, पीएम मोदी भी...

वेटलिफ्टरों के शानदार प्रदर्शन पर बमबम हुआ सोशल मीडिया, पीएम मोदी भी हुए मुरीद

Published on

बर्मिंघम,

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए दूसरे दिन अच्छी खबर सामने आई. वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने जहां पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं वेटलिफ्टिंग में ही गुरुराजा ने कांस्य पदक अपने नाम किया. संकेत और गुरुराजा की इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल है. सोशल मीडिया के जरिए फैन्स, राजनेता और क्रिकेटर्स संकेत और गुरुराजा को बधाई दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत को बधाई देते हुए लिखा ‘संकेत सरगर का अद्भुत प्रयास, उनका रजत पदक जीतना कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए शानदार शुरुआत है. उनको बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर संकेत सरगर को बधाई.आपकी कठिन परिश्रम आपके लिए सफलता और देश के लिए यश (Glory) लेकर आई है. पदक तालिका में भारत का खाला खुल गया है. बधाई.’

गुरुराजा पुजारी ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 61 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया. गुरुराजा पुजारी ने जहां स्नैच में 118 का स्कोर किया, वहीं क्लीन एंड जर्क में 151 का स्कोर बनाया. यानी कि गुरुराजा ने कुल 269 किलो वजन उठाकर यह कामयाबी हासिल की.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘बहुत खूब, संकेत सरगर ने भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक दिलाया, शानदार प्रयास. CWG में आपके रजत जीतने पर गर्व है.’पीएम मोदी ने गुरुराजा को बधाई देते हुए लिखा, ‘गुरुराजा की उपलब्धि से बहुत प्रसन्न हूं. राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई. उन्होंने दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है. मैं उनकी खेल यात्रा में और भी माइलस्टोन की कामना करता हूं.

संकेत का टारगेट पेरिस में गोल्ड जीतना
अब संकेत का अगला टारगेट 2024 पेरिस ओलंपिक है जहां वह गोल्ड जीतना चाहते हैं. संकेत ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं 2024 के ओलंपिक में भी मेडल लाना चाहता हूं और इसके लिए मुझे 61 किग्रा तक बढ़ना होगा. यह एक बड़ी छलांग होगी और इसके लिए पूरी तरह से तैयार होने में मुझे दो साल लगेंगे, लेकिन मैं वहां पहुंचने के लिए संकल्पित हूं.’

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...