11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलटीम इंडिया में कुछ बड़ा होने वाला है, एक्शन में मोड में...

टीम इंडिया में कुछ बड़ा होने वाला है, एक्शन में मोड में BCCI, रोहित और विराट के भविष्य पर होगा फैसला!

Published on

नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली 3-0 से हार के बाद टीम इंडिया बड़े बदलाव की ओर बढ़ चली है। इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से हो चुकी है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के कारण टीम इंडिया पर यहां काफी दबाव है। ऐसे में बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए एक नए रोडमैप को तैयार करने की दिशा में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ यहां रुकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगरकर से यह कहा गया है कि वे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में रुके और गौतम गंभीर के साथ मिलकर वह टीम इंडिया के भविष्य पर काम करें।

टीम मैनेजमेंट पर उठे हैं सवाल
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली 3-0 से हार के बाद सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल उठे हैं। यही कारण है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ रुकने के लिए कहा गया है।

इस पूरे मामले पर बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘अगरकर और गंभीर दोनों जानते हैं कि भारत में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद व्यापक रूप से आलोचना हुई है। चूंकि ऑस्ट्रेलिया एक लंबा दौरा है। इसलिए अगरकर और गंभीर एक साथ बैठकर टीम इंडिया के भविष्य पर योजना तैयार कर सकते हैं।’

रोहित और विराट के भविष्य पर भी होगी चर्चा
बीसीसीआई के रिपोर्ट मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर भी चर्चा होगी। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों की की उम्र अब 40 के आसपास है और बीसीसीआई का मानना है कि टीम को निकट भविष्य में इन दिग्गजों के संन्यास के बाद अब बैकअप तैयार करने की जरूरत है।

बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘टीम इंडिया में कुछ सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर कठिन चर्चा होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन सीनियर खिलाड़ियों को कोच और चयनकर्ता अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे। क्योंकि टीम इंडिया अब अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप की तैयारी में जुट चुकी है।’

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...