11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलगुरु से आगे निकला चेला, रविंद्र जडेजा ने सीएसके के लिए रचा...

गुरु से आगे निकला चेला, रविंद्र जडेजा ने सीएसके के लिए रचा इतिहास, बना दिया गजब रिकॉर्ड

Published on

रविंद्र जडेजा के दमदार ऑलराउंड खेल से चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी हार के सिलसिले को तोड़ दिया। सीएसके ने पंजाब के खिलाफ आईपीएल में 1115 दिन बाद जीत हासिल की। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके के लिए मैच में रविंद्र जडेजा ने धमाल मचा दिया। पहले बैटिंग और उसके बाद बॉलिंग में जडेजा ने अपना जादू चलाया। उनके इस दमदार खेल से ही सीएसके की टीम ने 167 रन बनाकर मैच को 24 रन से जीत लिया। ऐसे में आइए जानते हैं मुकाबले में कुछ अहम और बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में।

बैटिंग और बॉलिंग दोनों में छाए जडेजा
​पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में अपना कमाल दिखाया। जडेजा ने बल्लेबाजी में टीम के लिए पहले महत्वपूर्ण 43 रन जोड़े और इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी तीन विकेट लिए। इस दमदार खेल के लिए जडेजा को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ते हुए सीएसके के लिए सबसे अधिक मैन ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। जडेजा को 16वीं बार यह पुरस्कार मिला जबकि धोनी ने 15 बार यह कारनामा किया है।

धोनी ने पहली बार 9वें नंबर की बैटिंग
​पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। टी20 करियर में धोनी पहली बार इस नंबर बैटिंग करने उतरे। हालांकि, बदकिस्मती से वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वह पहली ही गेंद रहे थे और बोल्ड हो गए।

जडेजा ने की युवराज सिंह की बराबरी
​पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रविंद्र जडेजा ने अपने ऑलराउंड खेल से युवराज सिंह और शेन वॉटसन के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जडेजा ने आईपीएल में तीसरी 40 से अधिक रन और 3 विकेट लेने का कारनामा किया है। जडेजा से पहले ऐसा युवराज सिंह और शेन वॉटसन भी कर चुके हैं।

हर्षल ने तीसरी बार किया धोनी का शिकार
​पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने सीएसके के खिलाफ दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। हर्षल ने पारी में तीन विकेट अपने नाम किए, जिसमें उन्होंने धोनी को भी आउट किया। आईपीएल में यह तीसरा मौका था जब हर्षल पटेल ने धोनी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हर्षल के खिलाफ धोनी के रिकॉर्ड को देखें तो 33 गेंद में वह सिर्फ 25 रन बनाए हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...