13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलभारत की वजह से सेमीफाइनल में हारी साउथ अफ्रीका की टीम? डेविड...

भारत की वजह से सेमीफाइनल में हारी साउथ अफ्रीका की टीम? डेविड मिलर ने ICC को ठहराया जिम्मेदार

Published on

साउथ अफ्रीकी टीम के लिए अभी भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार जारी है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भी उनकी टीम चोक कर गई, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. इस मुकाबले में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ये मैच काफी हाई स्कोरिंग रहा, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम 363 रनों का टारगेट चेज नहीं कर सकी. इस हार के बाद साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी डेविड मिलर ने बड़ा बयान दिया और कहीं ना कहीं अपनी हार का जिम्मेदार आईसीसी को ठहराया.

डेविड मिलर ने ICC पर क्यों उठाए सवाल?
डेविड मिलर ने टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आईसीसी की यात्रा व्यवस्था पर अपनी नाराजगी व्यक्त की. दरअसल, ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है और बाकी टीमों के मुकाबले पाकिस्तान में हुए थे. दूसरी ओर, टूर्नामेंट के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच तक ये साफ नहीं हो सका था कि भारत किस टीम से सेमीफाइनल खेलेगा. ऐसे में ग्रुप बी की दोनों सेमीफाइनलिस्ट साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान से दुबई आना पड़ा था. लेकिन भारत की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद साउथ अफ्रीका को एक बार फिर पाकिस्तान लौटना पड़ा, क्योंकि उनका सेमीफाइनल लाहौर में खेला जाना था.मिलर ने इस अतिरिक्त यात्रा को गलत बताया.

डेविड मिलर, ‘फ्लाइट केवल एक घंटे 40 मिनट की थी, लेकिन हमें यह यात्रा करनी पड़ी, जो सही नहीं था. यह एक सुबह की फ्लाइट थी, हमें मैच के बाद यात्रा करनी पड़ी. फिर हम दुबई पहुंचे शाम 4 बजे और सुबह 7:30 बजे हमें वापस लौटना पड़ा. ऐसा नहीं था कि हम 5 घंटे की फ्लाइट से वापस आ रहे थे, और हमारे पास आराम करने और पूरी तरह से ठीक होने का पर्याप्त समय था. लेकिन यह स्थिति बिल्कुल आदर्श नहीं थी.’

सेमीफाइनल मैच में खेली जुझारू पारी
साउथ अफ्रीका को भले ही सेमीफाइनल मैच में हार मिली, लेकिन डेविड मिलर के बल्ले से एक जुझारू पारी देखने को मिली. डेविड मिलर ने 67 गेंदों पर नाबाद 100 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. बता दें, ये चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज शतक भी था. लेकिन वह अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...