13.1 C
London
Sunday, April 5, 2026
Homeखेलसाउदी ने टेस्ट में गेल के छक्कों की बराबरी की, फेयरवेल टेस्ट...

साउदी ने टेस्ट में गेल के छक्कों की बराबरी की, फेयरवेल टेस्ट में मिला गार्ड ऑफ ऑनर

Published on

हैमिल्टन

न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी टिम साउदी ने अपना फेयरवेल टेस्ट यादगार बना दिया। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला के आखिरी टेस्ट के शुरुआती दिन तीन छक्के जड़कर उन्होंने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल के छक्कों की संख्या की बराबरी की। अपना 107वां और आखिरी टेस्ट खेलने उतरे साउदी 98वां छक्का जड़कर टेस्ट क्रिकेट में और सर्वकालिक सूची में संयुक्त चौथे स्थान पर पहुंच गए।

बेन स्टोक्स पहले पायदान पर
साउदी ने इस दौरान 10 गेंद में 23 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 315 रन बना लिए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 110 टेस्ट मैचों में अब तक 133 छक्कों के साथ सर्वकालिक सूची में शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम है जिनके नाम 101 मैचों में 107 छक्के हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट 96 टेस्ट मैचों में 100 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर है।

साउदी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
36 साल के टीम साउदी ने 2008 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। पांच महीने के भीतर उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट खेल लिया। विराट कोहली वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले साउदी ने अपने देश के लिए 389 टेस्ट, 221 वनडे और 164 टी-20 विकेट लिए। आज जब वह आखिरी बार मैदान पर उतरे तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पहले दिन के खेल में क्या हुआ?
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के पहले मेजबान कीवियों ने नौ विकेट पर 315 रन बनाए। मिचेल सेंटनेर ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा किया और वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि विल ओराउरकी ने खाता नहीं खोला है। न्यूजीलैंड के पुछल्ले बल्लेबाजों ने आखिरी आठ ओवरों में 76 रन बनाए। इससे पहले टॉम लैथम और विल यंग ने पहले विकेट की साझेदारी में 105 रन जोड़े। पहली बार मेजबान टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी शुरुआत की जो श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढत पहले ही ले चुका है। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट चार दिन के भीतर आठ विकेट से और दूसरा तीन दिन के भीतर 323 रन से जीता था।

Latest articles

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम...

ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच मप्र के 5000 पर्यटकों ने कैंसल किए UAE टूर, ₹25 करोड़ का कारोबार प्रभावित

भोपाल। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर घूमने जाने वाले पर्यटकों पर...

छत्तीसगढ़ माओवादी आतंक से मुक्त, ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्णतः माओवादी आतंक...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...