12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलश्रीलंका को लग सकता है झटका, अब इस देश में हो सकता...

श्रीलंका को लग सकता है झटका, अब इस देश में हो सकता है एशिया कप

Published on

नई दिल्ली,

श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट का असर वहां के क्रिकेट बोर्ड और खेलप्रेमियों को भुगतना पड़ सकता है. दरअसल, श्रीलंका से एशिया कप 2022 की मेजबानी छिन सकती है. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के बोर्ड मेम्बर्स ने विकल्प पर विचार करना शुरू कर दिया है. इसके लिए यूएई में अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) के साथ चर्चा चल रही है. यह ध्यान देने वाली बात है कि श्रीलंका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज का सफलतापूर्वक आयोजन किया है. फिलहाल वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी कर रहा है.

श्रीलंका बोर्ड के सेक्रेटरी ने भी पुष्टि की
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सेक्रेटरी मोहन डी सिल्वा ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ‘हां, पूरी संभावना है कि एशिया कप को यूएई में शिफ्ट किया जा सकता है. इस मामले में ACC के अधिकारियों से भी बात की है. इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी.’ पिछला यानी 2018 एशिया कप भी यूएई में ही हुआ था. तब टीम इंडिया चैम्पियन रही थी.

यूएई की गर्मी से निपटना होगी चुनौती
भले ही संयुक्त अरब अमीरात को एक संभावित मेजबान के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन टूर्नामेंट के समय को देखते हुए रेगिस्तान में गर्मी से निजात पाना आयोजकों के लिए बड़ी चुनौतियों में से एक रहेगा. इन घटनाक्रमों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का हालिया बयान श्रीलंका क्रिकेट के लिए आशा की किरण बना हुआ है.

पीसीबी के सीईओ फैसल हसनैन ने कहा, ‘हमारी पहली प्राथमिकता श्रीलंका का सपोर्ट करना और वहां एशिया कप खेलना है. अगर यह टूर्नामेंट श्रीलंका में नहीं होता है तो यह उनके लिए बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान होगा. पाकिस्तान के मौजूदा श्रीलंका दौरे के साथ कोई समस्या नहीं है क्योंकि हम लगातार श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के संपर्क में हैं.

टूर्नामेंट में भाग लेंगी 6 टीमें
27 अगस्त से 11 सितंबर तक होने वाले एशिया कप 2022 में छह टीमें भाग लेंने जा रही हैं. श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा. छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होगा जिसमें जिसमें हांगकांग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं.

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...